बिहार के 824 और दूसरे राज्यों के 370 रास्तों पर चलेंगी 1977 से ज्यादा बसें, परमिट के लिए करना होगा ये काम

Bihar Bus Service: बिहार के 824 और दूसरे राज्यों के 370 रास्तों पर 1977 से ज्यादा बसें चलाई जायेंगी. जानकारी के मुताबिक, परिवहन विभाग ने इन बसों को पीपीपी मोड में चलाने का निर्णय लिया है. इस फैसले से बिहार से दूसरे राज्यों के बीच सफर करना बेहद आसान हो सकेगा.

Bihar Bus Service: बिहार में बस से सफर करना अब और भी आसान होने वाला है. बिहार सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, बिहार के 824 और दूसरे राज्यों के 370 से अधिक रास्तों पर पीपीपी मोड में बसों का परिचालन दिसंबर तक करने का निर्णय लिया गया है. परिवहन विभाग इस संबंध में एक अप्रैल से वैकेंसी को लेकर आवेदन मांगना शुरू करेगा.

विभाग के मुताबिक बिहार के अलग-अलग जिलों और दूसरे राज्यों के अधिक रास्तों पर सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए और एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने के लिए बसों का परिचालन किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, इस परिचालन को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लोक निजी भागीदारी में शुरू करेगा.

परमिट से पहले देना होगा नक्शा

परिवहन विभाग की तरफ से अंतक्षेत्रीय (Inter Regional) रास्तों पर परमिट में कई बदलाव किए गए हैं. अब बस मालिकों को किसी भी रूट पर परमिट से पहले अप्लाई किए गए रास्ता का नक्शा देना होगा. इसके साथ गाड़ी के अंदर और बाहर के चारों तरफ की तस्वीर भी देनी होगी ताकि गाड़ी में बैठने की क्षमता, एसी-नॉन एसी समेत अन्य जानकारियों का पता चल सके.

इसके अलावा बैनर, मालिक का नाम, ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और गाड़ी पर अंकित अन्य सूचना से जुड़ी तस्वीर भी देनी होगी. इस तरह से परमिट से पहले तमाम जानकारियां देनी होंगी.

इन रास्तों पर बनेगा स्टॉपेज

अधिकारियों के मुताबिक नए रास्तों पर बसों के परिचालन शुरू होने से पहले कहां-कहां स्टॉपेज बनना है, इस बात की पूरी समीक्षा होगी. ग्रामीण या शहरी इलाकों में स्टॉपेज के लिए विशेष टीम काम करेगी. जिसमें लोगों से बात करके स्टॉपेज के संबंध में जानकारी ली जाएगी और लोगों से मिली सूचना के आधार पर स्टॉपेज बनाया जायेगा.

Also Read: दिसंबर तक पूरा हो जाएगा बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण, इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >