बिहार में चलेगा बुलडोजर, एक्शन में CM सम्राट चौधरी, बोले- सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त

Samrat Choudhary In Action: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण को लेकर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर बना कोई भी निर्माण नहीं बचेगा, चाहे वह किसी का भी हो.

Samrat Choudhary In Action: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है. अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ कहा कि राज्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकारी जमीन पर बना हर घर टूट जाएगा. राज्य में जमीन अधिग्रहण का कम चल रहा है.

‘जब मेरा घर टूट सकता है…’

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उनके घर की सीढ़ी को भी तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि जब मेरा घर टूट सकता है, तो किसी और का कैसे बच सकता है. इस बयान के जरिए उन्होंने संकेत दिया कि कानून सभी के लिए एक बराबर है.

सरकारी जमीन पर बने निर्माण होंगे ध्वस्त

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जिन लोगों के मकान उनकी खुद की जमीन पर बने हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. लेकिन अगर कोई भी निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है, तो उसे हर हाल में हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा है और इससे आम लोगों को परेशानी होती है.

पहले भी चल चुका है बड़ा अभियान

सम्राट चौधरी ने याद दिलाया कि जब वह गृह मंत्री थे, तब भी पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. उस दौरान सड़कों और सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर चलाए गए थे. हालांकि इस पर आलोचना भी हुई, लेकिन सरकार ने अभियान जारी रखा.

अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ने केवल अतिक्रमणकारियों ही नहीं, बल्कि काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि फाइलों को लंबे समय तक लटकाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है.

गांव-गांव में लगेगा समाधान शिविर

सरकार अब पंचायत स्तर पर भी एक्टिव नजर आएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर महीने दो दिन पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. प्रखंड, अंचल और थानों की मॉनिटरिंग सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी.

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र तारापुर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अपने जन्मस्थान की सेवा करने का मौका मिला है, जो उनके लिए गर्व की बात है.

Also Read: सुपौल-मधुबनी में झमाझम बारिश, 18 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >