Bihar Budget Session: सदन में उठा अवैध खनन का मुद्दा, सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल तो क्या बोले विजय सिन्हा?

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन में अवैध खनन का मुद्दा उठाया गया. मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. इस पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं करने की बात कही.

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आज दूसरे दिन वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव बजट पेश करेंगे. इससे पहले सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने सत्ता पक्ष से कई सवाल किए. इसी क्रम में मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद ने अवैध खनन का मुद्दा उठाया. इतना ही नहीं, उन्होंने सरकार की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े किए.

मनोहर प्रसाद ने सदन में क्या कहा?

मनोहर प्रसाद ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर बालू और खनिजों का अवैध खनन किया जा रहा है. इससे राजस्व को नुकसान हो रहा. इसके साथ ही पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है. विधायक ने काफी लंबे समय से अपने इलाके में अवैध खनन की बात कही. साथ ही यह भी कहा कि इसमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है. इस दौरान विधायक ने अवैध खनन पर एक्शन लेने की मांग की.

विजय सिन्हा ने क्या दिया जवाब?

इस दौरान सदन में मौजूद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, सरकार अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से गंभीर है. लगातार कार्रवाई भी की जा रही है. डिप्टी सीएम ने मनिहारी में भी छापेमारी का उदाहरण दिया और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है. किसी भी सूरत में सरकार अवैध खनन बर्दाश्त नहीं करेगी. इस दौरान ओवरलोडिंग को लेकर डिप्टी सीएम ने दावा किया कि बिहार देश का पहला राज्य है, जहां यह पूरी तरह बंद हो चुका है.

एक्शन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा लगातार जमीन से जुड़े मामले हो या फिर अवैध खनन का मामला हो, वे एक्शन मोड में हैं. कई जिलों में आयोजित किए गए जनसंवाद कार्यक्रम में वे शामिल हो चुके हैं. इस दौरान लोगों की शिकायतें दूर करने के साथ-साथ अगर कहीं उन्हें गड़बड़ी की जानकारी मिली तो अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेते भी दिखे. ऐसे में अवैध खनन के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी.

Also Read: Anant Singh: बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ली शपथ, सीएम नीतीश कुमार के छुए पैर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >