रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर आज भी हंगामा, चिराग के विधायकों ने किया प्रदर्शन

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज भी रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर विधायकों ने प्रदर्शन किया. लोजपा (रामविलास) के विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने राजद से माफी मांगने की मांग की.

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सत्र के आज 11वें दिन लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर जमकर हंगामा किया. विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे, जिस पर लिखा था, ‘राजद की पहचान, दलितों का अपमान’ और ‘देश के दूसरे अंबेदकर का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’.

पार्टी के विधायकों ने क्या मांग की?

विधानसभा परिसर में लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने जमकर नारे लगाए. इसके साथ ही उन्होंने राजद से माफी मांगने की मांग भी की. इस दौरान लोजपा (रामविलास) के विधायकों के प्रदर्शन पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है. ये लोग सिर्फ अपना चेहरा चमका रहे हैं.

राजद विधायक सर्वजीत क्या बोले?

इसके साथ ही राजद विधायक सर्वजीत ने कहा, रामविलास पासवान जी हम लोगों के आदर्श रहे हैं. मैंने उनकी मूर्ति विधानसभा परिसर में लगाने की मांग की थी. लेकिन राजू तिवारी ब्राह्मण हैं. कोई दलित का बेटा इतनी बड़ी हस्ती कैसे हो गया, यह बात उनको पच नहीं रहा है.

सोमवार को सदन में इस मुद्दे को लेकर विधायक राजू तिवारी ने गुस्से में कहा था, रामविलास पासवान जी हमारी भावनाओं से जुड़े हैं. 50 साल का राजनीतिक जीवन है. आप किसी के बारे में कुछ भी बोल दीजिएगा. ये लोग दलित विरोधी हैं. ऐसे में आज भी रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर जमकर हंगामा किया.

क्या है पूरा मामला?

पूरे मामले के बारे में बात करें तो, सदन में राजद विधायक सर्वजीत ने कहा था, दलितों के रामविलास पासवान जी बड़े नेता हैं और उनकी मूर्ति विधानसभा परिसर में लगनी चाहिए. दलितों के बच्चे आज रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज बेचारे रामविलास पासवान जी होते तो ऐसी स्थिति नहीं होती. इस बयान के बाद से ही लोजपा (रामविलास) के विधायक गुस्से में हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.

Also Read: पटना में यहां बनेगा हाईटेक वेंडिंग जोन, सिर्फ 45 दिनों में होगा तैयार, मिलेंगी खास सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >