बिहार विधानसभा में बजट पेश, वित्त मंत्री का भाषण 12 मिनट में खत्म, जानिए क्या-क्या बोले

Bihar Budget 2026: बिहार के वित्त मंत्री ने विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया. बिजेंद्र यादव ने बजट भाषण के दौरान महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया. महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दो-दो लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है. उनका भाषण महज 12 मिनट ही चला.

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया. वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने सदन के पटल पर बजट रखा. विधानसभा चुनाव के बाद यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार का पहला बजट है, इसलिए इसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है. वित्त मंत्री का बजट भाषण महज 12 मिनट ही चला.

शुरुआती बजट भाषण में ही उन्होंने महिलाओं को लेकर बड़ा एलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है.

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में क्या कहा?

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि 14.9 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है.

बजट के जरिए विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य

बिहार सरकार ने बजट के जरिए राज्य को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य तय किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समावेशी विकास पर है. इसके तहत 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने की योजना बनाई गई है. जिससे उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हो सके. बजट में कृषि क्षेत्र पर खास फोकस रखा गया है. चौथे कृषि रोड मैप को आगे बढ़ाने की घोषणा की गई है. जिससे खेती को आधुनिक बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में इजाफा करने का लक्ष्य रखा गया है.

औद्योगिक विकास पर बड़ा एलान

बजट में औद्योगिक विकास को भी अहम स्थान दिया गया है. राज्य में उद्योग क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये के निजी निवेश को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है. इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है. बजट में 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे आवागमन आसान होगा और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी. वहीं, गरीबों के लिए आवास योजना को भी विस्तार देने की घोषणा की गई है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर मिल सकें.

Also Read: पटना NEET छात्रा दुष्कर्म-मौत केस पर सदन में हंगामा, माले विधायक की मांग पर स्पीकर ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >