बिहार में बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे, सभी सिंगल लेन सड़कें होंगी डबल लेन, जानिए नीतीश सरकार का मास्टरप्लान

Bihar Budget 2026: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी है. नीतीश सरकार के बजट में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाने और राज्य की सभी सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन में बदलने का बड़ा ऐलान किया गया है.

Bihar Budget 2026: नीतीश सरकार ने 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश कर दिया है. वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कुल 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट सदन के पटल पर रखा. यह पिछले वर्ष के 3.16 लाख करोड़ रुपये के बजट से 30,694.74 करोड़ रुपये अधिक है. बजट में बुनियादी ढांचे, खासकर सड़क और परिवहन क्षेत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है.

5 नए एक्सप्रेसवे का ऐलान

बजट में बिहार को सड़क कनेक्टिविटी के मामले में नई रफ्तार देने की घोषणा की गई है. सरकार ने राज्य में 5 नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण का ऐलान किया है. इन एक्सप्रेस-वे के बनने से बड़े शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा. इससे न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा. सरकार का मानना है कि बेहतर सड़क नेटवर्क से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

सभी सिंगल लेन सड़कें डबल लेन होंगी

इसके साथ ही बजट में एक अहम फैसला यह भी लिया गया है कि राज्य की सभी सिंगल लेन सड़कों को चरणबद्ध तरीके से डबल लेन में बदला जाएगा. इससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में सड़क सुरक्षा बेहतर होगी. ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और दूर-दराज के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. सरकार का फोकस है कि हर जिले और प्रखंड को बेहतर सड़कों से जोड़ा जाए.

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने क्या कहा?

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार के बजट का आकार लगातार बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान के मूल मंत्र के साथ बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. वित्त मंत्री ने बताया कि 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है. बिजेंद्र यादव ने महज 12 मिनट में अपना बजट भाषण समाप्त किया.

Also Read: बिहार विधानसभा में बजट पेश, वित्त मंत्री का भाषण 12 मिनट में खत्म, जानिए क्या-क्या बोले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >