मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.

Bihar Breaking News : मुख्यमंत्री के घर का पता बदला, नये बंगले में शिफ्ट हुए नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री के घर का पता बदल गया है, नीतीश कुमार ने एक अण्णे मार्ग शनिवार को छोड़ दिया. नीतीश कुमार नये बंगले 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो गये हैं. पिछले कई दिनों से उनका सामान शिफ्ट हो रहा था. शनिवार को उनकी पालतू गांय एंव अन्य सामान भी नये बंगले पर आ चुके थे. देर रात नीतीश कुमार भी नये बंगले में आ गये.
बिहार व्यवहार न्यायालय अधिकारी व कर्मचारी (नियुक्ति, प्रोन्नति, तबादला व अन्य सेवा शर्तें) नियमावली, 2022 को मंजूरी.
मधुबनी- तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार को कुचला. बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत. नाराज लोगों ने सड़क को किया जाम. रामपट्टी में कब्रिस्तान के पास हादसा.
पटना. नवीनगर से पटना को सीधे बिजली आपूर्ति होने लगी है. 400 केबी के नवीनगर जक्कनपुर सर्किट वन और जक्कनपुर पटना सर्किट वन का निर्माण पूरा होने से पटना के चारो तरफ रिंग का निर्माण पूरा हो गया है. बीते 20 अप्रैल को इन दोनों सर्किट का उद्घाटन हुआ है. इससे पहले 31 मार्च को नौबतपुर में भी पावर सर्किट का उद्धाटन किया गया था. बिहार ग्रीड कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएमजीएम शैलेंद्र कुमार ने कहा कि इससे सेंट्रल ग्रीड से भी पटना कनेक्ट हो गया. बीजीसीएल के जीएम आरके बेहरा ने भी बताया कि नवीनगर से पटना का कनेक्शन होने से पटना को अधिक नियमित ढंग से बिजली की सप्लाई होगी. साथ ही पावर की क्वालिटी भी इससे बेहतर होगी.
सीएम नीतीश कुमार आज अपना बंगला बदल रहे हैं. एक अण्णे मार्ग से उनका सामान 7 सर्कुलर रोड के बंगले में शिफ्ट हो रहा है. इस दौरान उनकी पालतू गांय का बेरा भी देर शाम नये बंगले पर पहुंचा.
पटना हाईकोर्ट ने मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव से बिहार में शराबबंदी कानून के तहत की गई कार्रवाई का ब्यौरा तलब किया.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ.