मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Bihar Breaking News Live: विश्वेश्वरैया भवन में फिर से लगी आग, 9 दिन में दूसरी बार हुई आगलगी
पटना के हड़ताली मोड़ के पास स्थित विश्वेश्वरैया भवन में भीषण आग लग गयी है. 9 दिनों के भीतर यहां दूसरी बार आग लगने की घटना हुई है.
बिक्रम मे राहुल नामक युवक को हथियार बंद अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी. गंभीर हालत में पटना रेफरजख्मी राहुल खोरैठा निवासी सत्येंद्र कुमार का पुत्र. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी. घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है.
बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का एलान कर दिया गया है. 23 मई से 14 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे. चूंकि 22 मई को रविवार की छुट्टी रहेगी, इसलिए बच्चों को 21 मई तक ही स्कूल जाना है.
बिहारशरीफ में धूलभरी के कारण अस्थावां थाना क्षेत्र के देशना रोड में तार का पेड़ महिला के ऊपर गिर गया जिस कारण से महिला की मौत हो गई.
मनेर के रतनपुरा गंगा नदी में उठे बवंडर के दौरान बालू लदी तीन नाव पलट कर डूब गई. जान बचाने के लिए मजदूरों ने गंगा नदी में छलांग लगाते हुए कूद पड़े हालांकि किसी के अभी तक हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. बताया जाता है कि रतन टोला गंगा नदी में बालू लोड कर पहलेजा सोनपुर की ओर जा रही तीन अचानक तेज आंधी तूफान के दौरान गंगा नदी के बवंडर में फस गई.
मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में चूर एक जमादार को गिरफ्तार कर लिया गया है. SSP ने जमादार को सस्पेंड कर दिया.
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ