मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बक्सर में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट हो गयी है. विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गयी है. क्राइम की बड़ी खबरें और मौसम के अलावा अन्य छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Bihar Breaking News Live: पटना में सनकी पति ने पत्नी को चाकू मार कर दी हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की
पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है. घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पीताम्बरा मंदिर के लोहा के गोदाम के पास की है. यहां आरोपी पति ने चाकू के गला रेतकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले के छानबीन में जुट गई है.
बक्सर के नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर आपसी विवाद को लेकर बाप-बेटे उलझ गये. इस दौरान विवाद बढ़ते ही बेटे ने बाप पर बम फेंक दिया. बम के विस्फोट होते ही पूरा मोहल्ला थर्रा उठा और अफरा-तफरी मच गयी. इस विस्फोट में पिता बुरी तरह से जख्मी होकर दम तोड़ दिया और बेटा भी झुलस गया.
छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. तरैया थाना पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा है. सभी अपराधी सीएसपी संचालक को लूटने की फिराक में धरे गए है.
सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के सेमरहियां गांव में एक विवाहिता का ससुर ने गला दबा कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार अकबरपुर गांव निवासी शत्रुध्न साह के पुत्री 28 वर्षीय पुत्री गुड़िया देवी की शादी सेमरहियां गांव निवासी तेतर साह के पुत्र जयप्रकाश साह के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी. इन दोनों के तीन बच्चे भी है सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन इधर कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद बढ़ गया था. जिसका कारण ससुर तेतर साह गुड़िया की गला दबा कर हत्या कर दी.
पटना सिटी में एक महिला की हत्या कर दी गयी है. यह घटना आलमगंज थानाक्षेत्र के पितांबरा मंदिर के लोहा गोदाम के पास की है. घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह 12 अप्रैल को जदयू में शामिल होंगे.