Bihar Breaking News Live: राजीव नगर में धारा 144 लागू, एक साथ पांच लोगों से अधिक एकत्रित होने पर रोक

Bihar Breaking News Live: पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर में पहुंची प्रशासन की टीम ने नगर वासियों पर किया लाठीचार्ज. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
2:42 AM. 4 Jul 22 9:12 PM. 3 Jul

राजीव नगर में धारा 144 लागू

प्रशासन ने राजीव नगर में धारा 144 लागू कर दिया है. एक साथ पांच लोगों से अधिक एकत्रित होने पर रोक लगा दी गयी है.

2:42 AM. 4 Jul 22 9:12 PM. 3 Jul

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

सीवान. नगर थाना क्षेत्र के मखदुम सराय मौली के बताएं में जमीन के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिसमें एक पक्ष के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं घायलों की पहचान अमित कुमार, बाबूराम यादव, धन्ना देवी, प्रमिला देवी, अमन कुमार, जय प्रकाश यादव, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार व महंथ चौधरी के रूप में कि गयी.

2:42 AM. 4 Jul 22 9:12 PM. 3 Jul

राज्य में कोरोना के नये 218 संक्रमित पाये गये

पटना. राज्य के 30 जिलों में कोरोना के नये 218 संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस 1094 हो गये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से करीब 238 लोग ठीक हुए हैं. राज्य में रिकवरी दर 98.398 फीसदी है. सबसे अधिक पटना जिऐ में 60 मरीज मिले. भागलपुर में 31, बांका में 19, गया 11 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके अलावा बक्सर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कैमूर, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा और शिवहर जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला .

2:42 AM. 4 Jul 22 9:12 PM. 3 Jul

लालू यादव जख्मी, दाहिने कंधे में लगी चोट

लालू प्रसाद यादव सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर पड़े. जिससे दाहिने कंधे में चोट लगी है. शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी एमआरआइ करायी गयी. जिसमें आंशिक चोट बतायी गयी है. अब वह सामान्य हैं.

2:42 AM. 4 Jul 22 9:12 PM. 3 Jul

ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत

भटनी-छपरा रेलखंड के तितरा बंगरा के नवलपुर के समीप रविवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर मैरवा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. शव पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो पाया.

2:42 AM. 4 Jul 22 9:12 PM. 3 Jul

ट्रोली बैग में छिपाकर रखा था 11 बोतल शराब

मुजफ्फरपुर सदर पुलिस ने शनिवार की देर शाम में भगवानपुर गोलंबर के समीप छापेमारी कर शराब की डिलीवरी करने पहुंचे धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से मिले ट्रॉली बैग से पुलिस ने 11 बोतल विदेशी शराब जब्त की है. दारोगा मनोहर कुमार के बयान पर वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के भठंडी निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News Live: पटना के राजीव नगर थाना के अंतर्गत नेपाली नगर में पहुंची प्रशासन की टीम ने नगर वासियों पर किया लाठीचार्ज. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >