Bihar Breaking News: बिहार के बक्सर और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ

Bihar Breaking News : बिहार के बक्सर और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
9:49 PM. 28 Apr 22 9:49 PM. 28 Apr

बिहार का अधिकतम पारा 44 के पार

बिहार के बक्सर और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ

9:49 PM. 28 Apr 22 9:49 PM. 28 Apr

बार काउसिंल ऑफ इंडिया का सेमिनार 24 सितंबर को

पटना के ज्ञान भवन में बार काउसिंल ऑफ इंडिया का 24 सितंबर को सेमिनार, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस करेंगे शिरकत, सीएम और केंद्रीय विधि मंत्री को भी किया जाएगा आमंत्रित

9:49 PM. 28 Apr 22 9:49 PM. 28 Apr

पटना के फुलवारी शरीफ में चोरों का तांडव

पटना के फुलवारी शरीफ में चोरों का तांडव. अलवा कॉलोनी में एक व्यक्ति को मारी गोली. बाइक चोरी करने के दौरान चोरों ने की फायरिंग. स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को धर दबोचा

9:49 PM. 28 Apr 22 9:49 PM. 28 Apr

जदयू के इफ्तार में आये तेजस्वी 

पटना के हज भवन में JDU का दावत ए इफ्तार. सीएम नीतीश कुमार दावत ए इफ्तार में शामिल. तेजस्वी यादव ने दावत ए इफ्तार में की शिरकत. जेडीयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने दी थी दावत.

9:49 PM. 28 Apr 22 9:49 PM. 28 Apr

समस्तीपुर में मुखिया पर जानलेवा हमला

समस्तीपुर में मुखिया पर जानलेवा हमला. हरपुर सैदाबाद पंचायत के मुखिया पर वार. डोमन राय पर अपराधियों ने किया हमला. मोहनपुर ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े मारपीट.

9:49 PM. 28 Apr 22 9:49 PM. 28 Apr

डांस विवाद में गोली मार हत्या

13 मई को होनी थी शादी..दोस्त की शादी में बारात बनकर गए समस्तीपुर के प्रीतम की डांस विवाद में गोली मार हत्या

9:49 PM. 28 Apr 22 9:49 PM. 28 Apr

पटना समेत 13 जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी

पटना समेत 13 जिलों में हीट वेब का अलर्ट जारी, अधिकतर जिलों में पारा 40 के ऊपर.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

बिहार में दर्जन भर नौकरशाहों का तबादला 

बिहार में दर्जन भर नौकरशाह इधर से उधर, मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

पटना में पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या

पटना के गर्दनीबाग थाना के पुलिस कॉलोनी में पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या उसके बाद आरोपी पति ने कर ली खुदकुशी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी है. मौत की खबर से स्थानीय लोगों में हड़कंप.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

पवन सिंह अपनी पत्नी को दे रहें है तलाक

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी पत्नी को दे रहें है तलाक. आरा कोर्ट में दी तलाक़ की अर्ज़ी, 26 मई को होगी अगली सुनवाई. कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को ज्योति सिंह ने हाजिर होकर अंतरिम राहत के रूप में प्रति माह 3 लाख 50 हजार रुपये की मांग की.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

पटना के कुरथौल में दुकान से 3 लाख की चोरी

पटना के कुरथौल स्थित बाजार के एक मोबाइल दुकान में बुधवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया है. चोरों के गिरोह ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल , नगद एवं सामान चोरी कर फरार हो गए. घटना की जानकारी दुकानदार को गुरुवार की सुबह तब लगी जब वे अपना दुकान खोलने कुरथौल बाजार पहुंचे.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

राजा बाजार फ्लाईओवर पर दो वाहनों में भीषण टक्कर

पटना के राजा बाजार स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह दो कारों की भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे की बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. कार में सवार 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

पटना में पार्षद के घर पर चली गोलियां

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफावाद कॉलोनी के वार्ड नम्बर 54 के निगम पार्षद अरुण शर्मा के घर पर गुरुवार को बदमाशों ने आकर फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान पार्षद के पुत्र अमन कुमार को गोली लग गई. जिस कारण से वो जख्मी हो गए. आनन फानन में जख्मी बेटे को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों ने नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल अभी जख्मी खतरे से बाहर है.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

बेगूसराय में पलटा स्कूल वाहन

बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर के खंजापुर मविन गड्ढे में पलटा स्कूल वाहन. हादसे में 10 बच्चों के घायल होने की खबर मिल रही है. पुलिस मौके पर पहुंच जांच करने में जुटी है. घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

वैशाली में पुलिस टीम पर हमला

वैशाली के सिघारा में पुलिस टीम पर हुआ हमला, मामले में पुलिस ने 4 महिला को गिरफ्तार किया है. मामला महुआ थाना के भरतपुर का है.

4:38 PM. 28 Apr 22 4:38 PM. 28 Apr

शराब की बोतल के साथ डांस का वीडियो वायरल

समस्तीपुर के झाखरा पंचायत में एक शादी समारोह में डीजे की धुन पर हाथ में शराब की बोतल लिए कुछ युवकों के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों का कहना है कि गांव में बारात आयी थी, जिसमें कुछ युवक ‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ गाने पर शराब की बोतल सिर पर रख डांस कर रहे हैं.

9:15 AM. 28 Apr 22 9:15 AM. 28 Apr

बिहार में येलो अलर्ट 

अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम और मध्य बिहार में जबरदस्त लू चलने के आसार हैं. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 अप्रैल और एक मई को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. ठनका गिरने की भी आशंका है. आइएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. इधर बुधवार को भी प्रदेश गर्म हवा की गिरफ्त में रहा. 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा की वजह से प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बक्सर में 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

9:15 AM. 28 Apr 22 9:15 AM. 28 Apr

बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 14 नए संक्रमित

राज्य में कोरोना (Coronavirus) के 14 नये संक्रमित मिले हैं. इसके साथ ही एक्टिव मरीज 33 हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक सात नये संक्रमित पटना जिले में मिले हैं. दरभंगा व सहरसा में तीन-तीन और भागलपुर में एक नया मरीज मिला है. पिछले 24 घंटे में 1.02 लाख से अधिक सैंपलों की जांच हुई है.

9:15 AM. 28 Apr 22 9:15 AM. 28 Apr

पटना में जदयू की दावत-ए-इफ्तार आज

रमजान के इस पवित्र महीने में जदयू की ओर से गुरुवार की शाम हज भवन में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है. पार्टी नेता की हैसियत से इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. वहीं, इफ्तार पार्टी में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उनके विधायक भाई तेज प्रताप यादव को भी आमंत्रित किया गया है.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News : बिहार के बक्सर और औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >