Bihar Breaking News LIVE: अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 17 वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

Bihar Breaking News LIVE: पटना में बालू के अवैध खनन के मामले में कार्यवाही, पालीगंज के पूर्व सीओ राकेश कुमार पर कार्रवाई साथ ही भोजपुर के संदेश थानेदार पंकज कुमार पर भी कार्यवाही. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

Live Updates
8:27 PM. 13 Apr 22 2:57 PM. 13 Apr

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन शुरू

13 से 16 अप्रैल तक चलने वाले अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ का 17 वां राष्ट्रीय सम्मेलन आज से शुरू हुआ. पूरे देश से आये 600 से ज्यादा डेलीगेट इस सम्मेलन में शिरकत कर रहे है बुधवार को शहर में संघ द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया. जिसमें देश भर के सभी डेलिगेट्स इस जुलूस में शामिल हुए. यह जुलूस लगभग डेढ़ किलोमीटर तक लंबा था जुलूस में देश स्तरीय नेता सहित सभी सदस्य शामिल हुए.

8:27 PM. 13 Apr 22 2:57 PM. 13 Apr

पटना में बालू के अवैध खनन के मामले में कार्यवाही

पटना में बालू के अवैध खनन के मामले में कार्यवाही, पालीगंज के पूर्व सीओ राकेश कुमार पर कार्रवाई साथ ही भोजपुर के संदेश थानेदार पंकज कुमार पर भी कार्यवाही. आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी, EOU एडीजी नैयर हसनैन खान ने की पुष्टि.

8:27 PM. 13 Apr 22 2:57 PM. 13 Apr

नीतीश कुमार का नालंदा दौरा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार नालंदा प्रवास के दौरान खेतों का किया मुआयना, जैविक खेती करने वाले किसानों से ली जानकारी.

8:27 PM. 13 Apr 22 2:57 PM. 13 Apr

सिवान के बैंक मे डकैती 

सीवान के स्टेशन रोड रामराज्य मोड़ पे उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से करीब 26 लाख रुपये की लूट. हथियारों से लैस थे अपराधी. मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची.

8:27 PM. 13 Apr 22 2:57 PM. 13 Apr

समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना, 50 से ज्यादा लोग घायल

समस्तीपुर में दलसिंहसराय के पास NH-28 पर ढेपुरा गांव के पास हादसा. खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, दुर्घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल. बेगूसराय के अयोध्या घाट से दाह संस्कार कर लौट रहे थे. बस सवार सभी घायलों कोअनुमण्डल अस्पताल में कराया गया भर्ती.

8:27 PM. 13 Apr 22 2:57 PM. 13 Apr

पटना के IGIMS में क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन

आइजीआइएमएस में गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. संस्थान में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग का उद्घाटन किया, जहां 10 बेड का आइसीयू, वेंटिलेटर आदि की सुविधा दी गयी है. इसके अलावा मंत्री ने क्षेत्रीय चक्षु संस्थान (नेत्र रोग विभाग) में झीस मशीन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम और अपग्रेड आरआइओ लाइब्रेरी कक्ष का उद्घाटन किया.

मुख्य बातें

Bihar Breaking News LIVE: पटना में बालू के अवैध खनन के मामले में कार्यवाही, पालीगंज के पूर्व सीओ राकेश कुमार पर कार्रवाई साथ ही भोजपुर के संदेश थानेदार पंकज कुमार पर भी कार्यवाही. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >