मुख्य बातें
Bihar Breaking News Live: बिहार के राजनीति गलियारे की हलचलों, पटना समेत सूबे की तमाम जिलों से क्राइम की खबरें और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ
Bihar Breaking News Live: बिहार के राजनीति गलियारे की हलचलों, पटना समेत सूबे की तमाम जिलों से क्राइम की खबरें और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ

Bihar Breaking News Live: मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दे दी जान
भोजपुर के जगदीशपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की मौत के मामले में सीआइटी टीम को एसपी विनय तिवारी ने सस्पेंड कर दिया है.
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बेगूसराय की एक छात्रा को अपने फेल होने की जानकारी मिली तो उसने दुखी होकर खुद की जिंदगी ही समाप्त कर ली. कमरे में फंदे से लटका हुआ छात्रा का शव बरामद हुआ है. हालांकि मौत के वजह की अभी जांच होगी.
गर्मी शुरू होते ही एइएस के संभावित मरीज मिलने शुरू हो गए हैं. गुरुवार को मुजफ्फरपुर में इस सीजन में एइएस से संभावित पहला मरीज मिला, लेकिन पीएचसी की लापरवाही से बच्चे का सही तरीके से इलाज नहीं हो पाया. जबकि जिला प्रशासन लगातार स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभागों से समन्वय कर एइएस के इलाज में कोई कमी न हो, इसकी तैयारी में जुटा हुआ है.
बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी के पास नकद के रुप में केवल 32 हजार 850 रुपये हैं. उनके पीपीएफ में 10 लाख 67 हजार रुपये जमा हैं. उनके पास वाहन के रुप में 800 ऑल्टो कार है जो 2013 मॉडल का है. सीवान के बहुआरा गांव में उनके पास एक बिगहा के करीब जमीन है. इस जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है. पटना के बेली रोड में जगत अमरावती अपार्टमेंट में उनका एक फ्लैट भी है.
बिहार सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के संपत्ति का ब्योरा गुरुवार को जारी किया गया है. कई अफसरों के पास महानगरों में जमीन, फ्लैट वगैरह है. जबकि कई अधिकारी कर्ज में भी डूबे हुए हैं. प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी मारुति 800 रखते हैं जबकि उनके पास नकद 32 हजार रुपये ही है.
जयनगर-जनकपुर धाम-कुर्था के बीच दो अप्रैल से ट्रेन चलेगी. पीएम नरेन्द्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा हैदराबाद हाउस, नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि इस रेल खंड पर ट्रेन के चलने से भारत से नेपाल के जनकपुरधाम जानेवाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी.
Bihar Breaking News Live: बिहार के राजनीति गलियारे की हलचलों, पटना समेत सूबे की तमाम जिलों से क्राइम की खबरें और अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ