दाखिल-खारिज से लगान तक, सब कुछ पूरी तरह हुआ ऑनलाइन, देखिए लेटेस्ट अपडेट

Bihar Bhumi: बिहार सरकार ने जमीन से जुड़ी सभी जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन कर आम लोगों को बड़ी राहत दी है. अब दाखिल-खारिज, भू-लगान भुगतान, ई-मापी, परिमार्जन, डिजिटल भू-अभिलेख और LPC जैसी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं. इस पहल का मुख्य मकसद भ्रष्टाचार को मिटाना और आम जनता को दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति दिलाना है.

Bihar Bhumi: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम लोगों की सुविधा के लिए कई जरूरी सेवाएं अब ऑनलाइन कर दी हैं. मतलब अब जमीन से जुड़ा काम कराने के लिए बार-बार दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से अपना काम कर सकते हैं. इसके लिए आपको https://biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा.

क्या-क्या सुविधा मिल रही

सबसे पहले बात करें ऑनलाइन दाखिल-खारिज की. अगर आपने जमीन खरीदी है तो नाम चढ़वाने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है. आवेदन की स्थिति भी आप वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दूसरी सुविधा है ऑनलाइन भू-लगान भुगतान. अब जमीन का लगान जमा करने के लिए ब्लॉक या अंचल कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं और रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं.

तीसरी सेवा है डिजिटल साइंड भू-डॉक्यूमेंट. यानी आप अपने जमीन का खतियान या रिकॉर्ड ऑफ राइट्स ऑनलाइन निकाल सकते हैं, जो डिजिटल साइन के साथ मान्य होता है.

परिमार्जन प्लस के जरिए आप अपने जमाबंदी या जमीन के रिकॉर्ड में गलती सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन राजस्व न्यायालय (RCMS) से राजस्व से जुड़े केस की जानकारी और सुनवाई की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है.

अगर जमीन के उपयोग में बदलाव करना है, जैसे कृषि से गैर-कृषि में बदलना, तो भू-उपयोग परिवर्तन की सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सोर्स- राजस्व विभाग x हैंडल

ये सुविधाएं भी हुईं ऑनलाइन

राजस्व मैप की डोर स्टेप डिलीवरी से नक्शा घर बैठे मंगाया जा सकता है. जमाबंदी पर SMS अलर्ट की सुविधा से आपके जमीन रिकॉर्ड में किसी बदलाव की सूचना तुरंत मोबाइल पर मिल जाती है. इसके अलावा भूमि दाखिल-कब्जा प्रमाण पत्र (LPC) भी ऑनलाइन मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष समेत 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट का नोटिस, चुनावी हलफनामे पर मांगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >