बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नया नियम 1 अप्रैल 2026 से होगा लागू, देनी पड़ेगी 13 जानकारियां

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नया नियम लागू होने वाला है. जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आवेदक को 13 जानकारियां देनी पड़ेगी. इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 से ही यह नियम लागू हो जाएगा. राजस्व विभाग के सचिव की तरफ से कलेक्टरों को लेटर भेजा गया है.

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगा. जमीन की रजिस्ट्री कराते समय आवेदक को 13 जानकारियां देनी पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, सात निश्चय 3 के तहत डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के मकसद से यह फैसला लिया गया है. नए नियम को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव की तरफ से सभी कलेक्टरों को लेटर भेजा गया है.

देनी पड़ेगी ये सभी 13 जानकारियां

  1. निबंधन कार्यालय का नाम
  2. अंचल
  3. मौजा
  4. थाना
  5. खाता संख्या
  6. खेसरा
  7. भूमि का रकबा
  8. चौहद्दी
  9. जमाबंदी
  10. जमाबंदी धारक का नाम
  11. क्रेता
  12. विक्रेता का नाम और भूमि का प्रकार

ई-निबंधन पोर्टल पर करना होगा लॉग इन

जमीन की रजिस्ट्री के लिए आवेदक को ई-निबंधन पोर्टल पर अकाउंट बनाना होगा और फिर उसी से लॉग इन करना पड़ेगा. इसके बाद सभी 13 जानकारियां देनी पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, अगर आवेदक जमीन के बारे में अपडेटेड जानकारी वाले ऑप्शन को नहीं चुनेंगे तो निबंधन कार्यालय पहले की तरह निर्धारित तरीके से दस्तावेज के निबंधन के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगा.

इसके साथ ही अगर जानकारी चाहेंगे तो उसे संबंधित सीओ/राजस्व अधिकारी के लॉग इन में भेज दिया जाएगा. इसके बाद मैसेज भी भेज दिया जाएगा. इसके बाद अंचल अधिकारी लॉग इन से अपलोड की गई जानकारी की जांच-पड़ताल करेंगे. जांच के बाद 10 दिनों के अंदर आवेदक को मैसेज के जरिए पूरी जानकारी दी जाएगी. अगर रजिस्ट्री ऑफिस की तरफ से जानकारी नहीं दी जाती है तो इसका मतलब यह होगा कि आवेदक की तरफ से सही जानकारी नहीं दी गई है.

Also Read: खुले में मांस की बिक्री पर रोक, बिहार में लागू हुआ UP मॉडल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >