Bihar Bhumi: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सामने DCLR, ADM और CO सभी फेल, सवाल पूछते ही बोलती हुई बंद

Bihar Bhumi: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा जमीन से जुड़े मामले को लेकर अधिकारियों पर पूरी तरह सख्त दिख रहे हैं. एक कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा ने जब सवाल किया तो डीसीएलआर, एडीएम और सीओ सभी फेल नजर आए. लेकिन इस दौरान उन्होंने जरूरी आदेश भी जारी किये.

Bihar Bhumi: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रहे हैं. दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा के सामने डीसीएलआर, एडीएम और सीओ फेल नजर आये. भूमि सुधार जनकल्याण वर्कशॉप के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने अधिकारियों से सवाल किया, जिसे सुनते ही उनकी बोलती बंद हो गई.

विजय सिन्हा के सवाल पूछते ही अधिकारी चुप

दरअसल, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि फर्जी कागजात के आधार पर राजस्व का काम करवाने वालों पर क्या आपराधिक कानून के तहत किसी ने कार्रवाई की है? इस पर एक भी अधिकारी सामने नहीं आये. उपमुख्यमंत्री ने राजस्व संबंधी कामकाज में सबसे निचले पायदान वाले अंचल शाहपुर के अंचल अधिकारी से पूछा कि आपराधिक कानून क्या है? इस पर अंचलाधिकारी ने कहा कि उसे अंचलाधिकारी बने अभी दो महीने ही हुए हैं. इसके पहले वे राजस्व अधिकारी थे. उनको इस संबंध में जानकारी नहीं है.

डिप्टी सीएम ने अंचलाधिकारी से भी पूछा सवाल

इसके साथ ही सहरसा जिले के सोनवर्षा के अंचलाधिकारी से पूछा कि उनके यहां इतने राजस्व मामले लंबित क्यों हैं? इस पर अंचलाधिकारी ने कहा कि वे ट्रेनी हैं और 14 नवंबर को ज्वाइन की हैं. इसके पहले जो अंचलाधिकारी थे, वे छुट्टी पर हैं. वर्कशॉप में एडीएम, डीसीएलआर और अंचलाधिकारी सहित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे. इस तरह से मंत्री विजय सिन्हा पूरी तरह से सख्त दिखे.

पुलिस की मदद नहीं मिलने पर डीजीपी से शिकायत

जमीन विवाद के मामलों पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने निर्देश दिया कि शनिवार को गंभीरता से लोगों की शिकायतें अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी सुनें. समाधान करने में पुलिस की मदद नहीं मिलने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लिखित शिकायत कर कार्रवाई करवायी जायेगी.

100 दिनों की बनाई गई कार्य योजना

मालूम हो, जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए 100 दिन की कार्य योजना बनाई गई है. इसके तहत जिलों में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद आयोजित किये जा रहे हैं. विभाग की पहली प्राथमिकता दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और वासविहीन गरीबों को अभियान बसेरा 2 के तहत जमीन दिलाना है. दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस के मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने और खारिज करने की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए. इसकी नये साल में हर प्रमंडल में फिर से समीक्षा भी की जायेगी.

Also Read: Ration Card Bihar: 30 दिसंबर तक राशन कार्डधारकों को हर हाल में निपटा लेना होगा ये काम, अधिकारियों को दिया सख्त आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >