Bihar Bhumi: जमीन से जुड़े ये 10 जरूरी काम फटाफट करा सकेंगे ऑनलाइन, विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा फुल एक्शन मोड में हैं. एक तरफ अधिकारियों को फटकार लगा रहे तो दूसरी तरफ लोगों की सहूलियत को लेकर कई दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं. ऐसे में जमीन से जुड़े 10 ऐसे काम हैं, जो आप ऑनलाइन करवा सकेंगे.

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे को लेकर कई कदम उठा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से जुड़ी शिकायत मिलने पर उनकी फटकार लगा रहे. इसके साथ ही लोगों को किसी भी तरह की परेशानी झेलनी ना पड़े, इसे लेकर डीसीएलआर, सीओ और एडीएम तक को कड़े आदेश दे रहे हैं.

एक्स हैंडल के जरिये पोस्ट किया शेयर

इस बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिये एक पोस्ट साझा किया गया. इस पोस्ट में जमीन से जुड़े 10 जरूरी सुविधाओं के बारे में बताया गया, जिसे आसानी से ऑनलाइन ही निपटाया जा सकता है. इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिये लोगों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://biharbhumi.gov.in पर जाना होगा.

आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाएं

  1. ऑनलाइन दाखिल-खारिज
  2. ऑनलाइन भू-लगान भुगतान
  3. डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख
  4. ई- मापी
  5. परिमार्जन प्लस
  6. ऑनलाइन राजस्व न्यायालय (RCMS)
  7. भूमि उपयोग प्रकार में परिवर्तन (भू-संपरिवर्तन)
  8. राजस्व मानचित्रों की डोर स्टेप डिलीवरी
  9. जमाबंदी पर SMS अलर्ट चुनने की सेवा
  10. भूमि दखल कब्जा प्रमाण पत्र (एलपीसी)

डिप्टी सीएम ने दिया था ये आदेश

मालूम हो, जमीन से जुड़े मामले तेजी से निपटाये जाने को लेकर लगातार आदेश दिये जा रहे हैं. ऐसे में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी प्रक्रियाओं को गुमराह करने वालों पर अब सख्त शिकंजा कसा जायेगा. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फर्जी कागजात के आधार पर आवेदन करने वालों की पहचान कर अंचलाधिकारी आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएं. इस कार्रवाई में भूमि सुधार उपसमाहर्ता और अपर समाहर्ता का सहयोग लिया जाए और उपलब्ध कानूनी सलाहकारों की मदद से यह सुनिश्चित किया जाए कि गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वाला कोई भी व्यक्ति किसी हाल में बच न सके.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में कंपकंपी वाली ठंड का जानिये बड़ा कारण, 4 से 5 दिनों के लिये अलर्ट, तस्वीरों में देखिए प्रशासन की खास तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >