बिहार बना सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का उपविजेता

बेंगलुरु में आयोजित सुब्रतो मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सब जूनियर अंडर-15 बालक वर्ग में बिहार की टीम ने उपवजेता का खिताब जीता़

खेल संवाददाता, पटना : बेंगलुरु में आयोजित सुब्रतो मुखर्जी इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सब जूनियर अंडर-15 बालक वर्ग में बिहार की टीम ने उपवजेता का खिताब जीता़ गुरुवार को खेले गये फाइनल में सीआइएससीइ के खिलाफ बिहार के विंध्याचल इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर की टीम को हार का सामना करना पड़ा. सीआइएससीइ ने बिहार की टीम को 6-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया. इससे पहले खेले गये सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार ने मध्य प्रदेश को 4-1 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया था. विजेता टीम सीआइएससीइ को चार लाख और उपविजेता विंध्याचल इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर की टीम को दो लाख रुपये पुरस्कार के रूप में मिले. विंध्याचल इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर को बेस्ट टीम ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया़ साथ ही 40 हजार की राशि भी बतौर पुरस्कार दी गयी. बिहार की टीम के कोच तरूण प्रकाश को बेस्ट कोच का अवार्ड और 25 हजार रुपये की राशि मिली. उपविजेता बनने पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने टीम को बधाई. उन्होंने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने अच्छा खेला़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >