Bihar Bandh Live: राजद के नेतृत्व में विपक्ष का आज बिहार बंद, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, जानें हर जिले का अपडेट...

Bihar Bandh Live, Bihar Live News, Tejashwi Yadav, RJD, Bihar Bandh News, Bihar Bandh latest News: महागठबंधन ने आज शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस की दमनकारी नीति और राज्य सरकार की निरंकुशता के खिलाफ महागठबंधन के सभी दल 26 मार्च को बिहार बंद कर रहे हैं. जिसके बाद सुबह से ही आरजेडी के समर्थक सड़कों पर दिख रहे हैं. कई जगहों पर सड़कों को बंद कर दिया गया है. वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर बंद समर्थक ने जाम किया. लेकिन कई जगहों पर इस बंद का असर नहीं दिख रहा. राजधानी पटना की कई मुख्य मार्गों पर वाहनों का परिचालन आम दिनों के तरह ही देखा जा रहा है.

Live Updates
7:36 PM. 26 Mar 21 7:36 PM. 26 Mar

इन जिलों में दिखा बंदी का असर

भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बक्‍सर, वैशाली, जहानाबाद, गया, बेगूसराय, नालंदा, पूर्णिया सहित सभी जिलों में राजद और भाकपा माले के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने में जुटे हैं. ज्‍यादातर जगहों पर बंद समर्थक आवश्‍यक सेवा में शामिल वाहनों को रास्‍ता दिखे, हालांकि कहीं-कहीं जोर-जबर्दस्‍ती की शिकायत भी मिली.

5:26 PM. 26 Mar 21 5:26 PM. 26 Mar

सड़क पर आगजनी कर बिहार बंद का समर्थन किया

बिहार की राजधानी पटना में बिहार बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतर गए. सड़क पर आगजनी कर बिहार बंद का समर्थन किया. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. उधर, नीतीश कुमार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. वहीं, जहानाबाद शहर में प्रवेश करने वाले सभी सड़कों को सुबह 4 बजे से ही जाम कर दिया. सुबह 4 बजे से पहले ही राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए थे.

3:37 PM. 26 Mar 21 3:37 PM. 26 Mar

माले कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन और सड़क पर किया प्रदर्शन

राज्य में महागठबंधन के आह्वान पर बिहार बंद का असर दिखा. माले कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर ट्रेनों को भी रोका गया. विपक्ष नेताओं ने हर जिले में सड़कों पर जमकर प्रदर्शन भी किया. वहीं, तीनों कृषि कानूनों एवं निजीकरण के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के संयुक्त आह्वान पर भारत बंद के भी समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा, ऐक्टू व किसान-मजदूर संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सड़क पर उतरे.

3:37 PM. 26 Mar 21 3:37 PM. 26 Mar

हाजीपुर में आरजेडी समर्थकों ने सड़क जाम किया, इस दौरान पुलिस ने शिव चंद्रराम को गिरफ्तार कर जाम हटाया.

3:37 PM. 26 Mar 21 3:37 PM. 26 Mar

राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर बैठे विपक्ष के कार्यकर्ता

आज भारत बंद है. बिहार में सुबह से ही इसका असर देखने को मिल रहा है. राजधानी के डाकबंगला चौराहे को दोपहर 12 बजे के करीब भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से घेर लिया है. बड़ी संख्या में यहां पुलिस बल भी तैनात है. राजद और माले के कई कार्यकर्ता डाकबंगला चौराहे के आस-पास जमीन पर बैठ गए हैं.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

मुजफ्फरपुर में बिहार बंद का असर

विधानसभा में हुए हंगामे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार बंद का असर मुजफ्फरपुर में देखने को मिला.आरजेडी कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

गोपालगंज जो राजद सुप्रीमो लालू यादव का गृह जिला है वहां बंद बेअसर ही देखा जा रहा है. सभी दुकान और बाजार आम दिनों के तरह ही खुला रहा.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

भागलपुर में राजद समर्थक सड़कों पर उतरे हैं और बंद का समर्थन कर रहे हैं. बंद के दौरान आज बाजार में सूनापन छाया रहा है.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

बंद के दौरान अगर हंगामा, तोड़-फोड़ की गयी तो इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और गिरफ्तारी भी की जायेगी. इसके लिए पटना जिले के तमाम सिटी एसपी, डीएसपी व थानाध्यक्ष को कार्रवाई करने का आदेश एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने दिया है.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

आयकर गोलंबर पर भारत बंद के समर्थक

पटना के आयकर गोलंबर पर भारत बंद के समर्थक जुटे हुए हैं. आज दो तरीके का आंदोलन है. एक भारत बंद जो कृषि कानून के विरोध में है तो दूसरा राजद के नेतृत्च में बिहार को बंद कराया गया है. पप्पू यादव के जनअधिकार पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया है और सड़कों पर उतरे हैं.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

बिहार सरकार के मंत्री संजय झा का काफिला भी आज जाम में फंसा. बिहार बंद के दौरान उन्हें भी बंद का सामना करना पड़ा.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

पटना में बंद समर्थकों ने वीरचंद पटेल पथ पर राजद ऑफिस के सामने पुलिस गाड़ी को रोककर उसपर चढ़ने की कोशिश की. विरोध के बाद मामला शांत हुआ और गाड़ी मुक्त करायी गयी.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

औरंगाबाद में राजद का बिहार बंद

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

आज बिहार बंद को लेकर पटना जिला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. सुबह से ही पटना पुलिस के साथ ही बीएमपी के जवानों को तैनात कर दिया गया है. इसके लिए पटना पुलिस के अतिरिक्त 13 कंपनी फोर्स को तमाम चौक-चौराहों से लेकर संवेदनशील स्थानों पर तैनाती की गई है.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

पटना जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का समर्थन

पटना जिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने भी बंद को समर्थन दिया है. बीएसअारटीसी की नगर सेवा चालू रहने के बावजूद बंद समर्थकों द्वारा बाधा उपस्थित किये जाने के कारण इनके सड़क से दूर रहने की ही आशंका है. पिछले अनुभवों को देखें तो दोपहर एक-दो बजे तक बंद का अधिक असर रहने की संभावना है. ऐसे में यदि अपना वाहन नहीं हो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के भरोसे निकलना हो तो निकलने से परहेज करें क्योंंकि वाहन नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

गोपालगंज का डुमरिया घाट NH27 ठप्प.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के प्रदेश महासचिव राजकुमार झा ने कहा कि बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ, बिहार राज्य ऑटो रिक्शा टेंपु चालक संघ, ऑटो मेंस यूनियन समेत अधिकतर ऑटो यूनियनों ने इसे समर्थन दिया है. लिहाजा राजधानी के ज्यादातर ऑटो बंद रहेंगे .

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

बेगूसराय में सुबह 8 बजे से ही बंद समर्थकों ने एनएच 31 को जाम कर दिया. यहां गाड़ियों की कतार सड़कों पर सज गइ है. प्रदर्शनकारी नये विधेयक का विरोध कर रहे हैं.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

पप्पू यादव के जनअधिकार पार्टी के समर्थक भी सक्रिय दिख रहे हैं. पटना के डाकबंगला चौहारे पर सुबह से हलचल कम थी लेकिन धीरे-धीरे अब समर्थक जुटने लगे हैं.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

पटना में बाईपास पर जागनपुरा के पास राजद कार्यकर्ताओं ने एनएच-30 को जाम किया है. इस दौरान गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. स्कूल की बसों को भी रोका गया है.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

जहानाबाद में बंद समर्थकों ने सुबह 4 बजे से ही सड़क जाम करना शुरू कर दिया. शहर के प्रवेश मार्गों को बंद करने कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गये. घोसी, मखदुमपुर, बिहार शरीफ, राजगीर, गया, पटना, अरवल सभी सड़कों को जाम कर दिया गया है.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

वैशाली में बिहार बंद सुबह से ही प्रभावी दिख रहा है. महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन के नेतृत्व में गांधी सेतु हाईवे जाम किया गया.

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

माले समर्थकों ने लहेरियासराय स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन के इंजन के आगे पहुंच कर वो केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं .

1:59 PM. 26 Mar 21 1:59 PM. 26 Mar

आज बिहार बंद के समर्थन में महागठबंधन में शामिल माले के समर्थक भी सड़क पर उतरे हैं. उनके द्वारा लहेरियासराय स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया गया है.

9:20 AM. 26 Mar 21 9:20 AM. 26 Mar

बिहार बंद के आह्वान के बाद कई जिलों में विपक्ष के समर्थक सड़कों पर उतरे हैं. कई जिलों की सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. उत्तर बिहार की कई प्रमुख सड़कों को जाम किया गया है. जिसके बाद यातायात बाधित हो गई है.

मुख्य बातें

Bihar Bandh Live, Bihar Live News, Tejashwi Yadav, RJD, Bihar Bandh News, Bihar Bandh latest News: महागठबंधन ने आज शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस की दमनकारी नीति और राज्य सरकार की निरंकुशता के खिलाफ महागठबंधन के सभी दल 26 मार्च को बिहार बंद कर रहे हैं. जिसके बाद सुबह से ही आरजेडी के समर्थक सड़कों पर दिख रहे हैं. कई जगहों पर सड़कों को बंद कर दिया गया है. वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर बंद समर्थक ने जाम किया. लेकिन कई जगहों पर इस बंद का असर नहीं दिख रहा. राजधानी पटना की कई मुख्य मार्गों पर वाहनों का परिचालन आम दिनों के तरह ही देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >