विधानसभा मॉनसून सत्र: आखिरी दिन भी सदन में हंगामे के आसार, पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर होगी बहस

Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है. आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने की संभावना है. विधायकों की ओर से पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज समेत अन्य मुद्दे उठाए जा सकते हैं.

Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के 5वें और आखिरी दिन भी सदन में हंगामा होने के आसार हैं. आज भी सदन में छात्रों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब रहने समेत कई मुद्दों को विपक्ष उठा सकता है. गुरुवार को दोनों सदनों में इन्हीं मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

कुछ मिनट ही चल सकी कार्यवाही

नीट पेपर लीक और डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर गुरुवार को विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ. हालात ऐसे बने कि प्रश्नकाल से लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव तक, सब कुछ शोर-शराबे की भेंट चढ़ गया. विधानसभा की कार्यवाही 8 मिनट जबकि विधान परिषद की 15 मिनट ही चल पाई. इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

विधानसभा में क्या हुआ?

विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करने लगे. माहौल तब और गरमा गया जब अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अनुमति से भाजपा विधायक श्याम बाबू यादव ने बोलना शुरू किया. श्याम बाबू यादव ने आरोप लगाया कि बुधवार को डाकबंगला चौराहे पर छात्रों के वेश में मौजूद गुंडों ने मुझ पर और मेरे सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला किया.

इस बयान के आते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आक्रोशित होकर सदन के वेल में आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते नोक-झोंक हाथापाई की स्थिति तक पहुंच गई. राजद और अन्य विपक्षी विधायकों और सत्ता पक्ष के बीच बढ़ती तनातनी को मार्शल ने बड़ी मुश्किल से संभाला.

विधान परिषद में भी हुआ प्रदर्शन

दूसरी तरफ, विधान परिषद में भी कमोबेश यही नजारा रहा. विपक्षी सदस्यों ने मेधा चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए वेल में प्रदर्शन किया. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मामला उठाया. हंगामा को देख सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया.

तेजस्वी यादव के गायब रहने पर सवाल

गुरुवार को सदन में सत्ता पक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बारे में विपक्ष से पूछा गया. मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सवाल किया था कि तेजस्वी यादव हैं कहां. कहीं वे बीमार तो नहीं. इससे पहले बुधवार को भी सत्ता पक्ष ने तेजस्वी यादव के मौजूद नहीं होने के कारण तंज कसते हुए कहा था, तेजस्वी ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे प्रॉब्लम को सॉल्व करने गए हैं. ऐसे में आज भी तेजस्वी यादव के गायब करने पर सत्ता पक्ष सवाल उठा सकता है.

Also Read:बिहार के 19 जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >