Bihar Accident: पटना में कांवरियों से भरी पिकअप को हाइवा ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

Bihar Accident: बड़ी खबर पटना से है जहां कांवरियों से भरी पिकअप में हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में 2 कांवरियों की मौत हो गई तो वहीं 12 से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Bihar Accident: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में देवघर जाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा. इस बीच दर्दनाक खबर पटना से आ गई है जहां, कांवरियों से भरी पिकअप पलट गई. दरअसल, एक तेज रफ्तार हाइवा ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

मौकामा थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोड़ के पास फोरलेन पर हुई. दुर्घटना में पिकअप पलटने से एक महिला कांवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तो वहीं, एक पुरुष कांवरिया ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. हादसे में 12 से अधिक कांवरिया घायल भी हो गये. मोकामा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया.

बलिया से देवघर जा रही थी पिकअप

जानकारी के मुताबिक, कांवरियों से भरी पिकअप उत्तर प्रदेश के बलिया से देवघर जा रही थी. लेकिन, रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची. सभी कांवरिया बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र तेतारपुर के निवासी हैं.

भागने में सफल रहा हाइवा

इधर, घायलों के परिजनों ने बताया कि, पिकअप में 26 लोग सवार थे. जिनमें रेखा देवी (45 वर्ष) और हरेन्द्र राजभर (60 वर्ष) की मौत हो गई. सात लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, हाइवा भागने में सफल रहा.

Also Read: Expressway In Bihar: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के निर्माण को मिली हरी झंडी, इन जिलों से होकर गुजरेगा सिक्स लेन रोड, होगा बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >