बाइफिड यूरेथ्रा केस में फोर्ड हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल, दो नलियों की अनोखी संरचना के बीच सफल ऑपरेशन

Ford Hospital: पटना के धनरुआ की रहने वाली एक महिला का फोर्ड अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ. महिला काफी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी. उसकी दाईं किडनी से पेशाब की नली तक दो अलग-अलग नलियां मौजूद थीं. मेडिकल भाषा में इसे बाइफिड यूरेथ्रा कहा जाता है. फोर्ड अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सावधानी से सर्जरी कर मरीज को राहत पहुंचाई.

Ford Hospital: पटना के धनरुआ की रहने वाली 36 साल की एक महिला का फोर्ड हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी के जरिए सफल इलाज किया गया. मरीज लंबे समय से दाईं अंडेदानी में बड़ी गांठ के कारण पेट दर्द से परेशान थी. जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला लिया. सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति का पता चला, जिसमें दाईं किडनी से पेशाब की नली तक दो अलग-अलग नलियां मौजूद थीं, जिसे बाइफिड यूरेथ्रा कहा जाता है.

इस जटिल स्थिति के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया, लेकिन विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. जागृति भारद्वाज, डॉ. अनिता सिंह, एनेस्थेटिस्ट डॉ. तूलिका और यूरोलॉजिस्ट डॉ. रवि रंजन की अहम भूमिका रही. विशेष रूप से यूरोलॉजिस्ट डॉ. रवि रंजन की सक्रिय भागीदारी से पेशाब की नली को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रखा जा सका और ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ.

डॉ. जागृति भारद्वाज ने बताया कि यह केस काफी जटिल था, क्योंकि मरीज की शारीरिक संरचना सामान्य से अलग थी. डॉक्टरों की टीम ने पूरी सतर्कता के साथ सर्जरी कर मरीज को राहत दी. उन्होंने बताया कि मरीज की 30 साल की आयु में ही बच्चेदानी निकाल दी गई थी, जो कि नहीं करवाना चाहिए.

आगे उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि महिलाओं को 45 के बाद ही बच्चेदानी का ऑपरेशन कराना चाहिए, नहीं तो उन्हें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है. हॉस्पिटल के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि इस तरह के जटिल केस का सफल इलाज संस्थान की चिकित्सा विशेषज्ञता और टीमवर्क का प्रमाण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >