पीएम किसान सम्मान निधि के 4.84 लाख लाभुकों का होगा सत्यापन

पीएम किसान सम्मान निधि का हर साल छह हजार रुपये उठा रहे लाभुकों की शिनाख्त शुरू हुई है. इस कड़ी में यह पता चला है कि राज्यभर में 4 लाख 84 हजार 204 लाभुकों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है.

संवाददाता, पटना

पीएम किसान सम्मान निधि का हर साल छह हजार रुपये उठा रहे लाभुकों की शिनाख्त शुरू हुई है. इस कड़ी में यह पता चला है कि राज्यभर में 4 लाख 84 हजार 204 लाभुकों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. ये 484204 लाभुक इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, इसकी जांच नहीं हो सकी है. इन 484204 लाभुकों में कितने इनकम टैक्स देने वाले, कितने एनआरआइ हैं, कितने नौकरी पेशा हैं, इसकी जांच नहीं हुई है. इनकी ओर से दिये गये दस्तावेजों की भी समीक्षा नहीं हुई है. वर्ष 2022-23 में 239877 तथा वर्ष 2023-24 में 244327 लाभुकों का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. कृषि निदेशक ने जिला कृषि पदाधिकारियों और अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों को इन लाभुकों का शीघ्र भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया है.

सेल्फ रजिस्ट्रेशन में जमाबंदी अनिवार्य पीएम किसान पोर्टल से प्राप्त हो रहे सेल्फ रजिस्ट्रेशन में जमाबंदी वाले आवेदनों की ही स्वीकृति देने का कृषि विभाग ने आदेश दिया है. सेल्फ रजिस्ट्रेशन के आवेदन में आवेदक के नाम से जमाबंदी होनी चाहिए. इस तरह से आवेदन होने से इसे स्वीकृत करने का आदेश कृषि विभाग ने दिया है.

इस योजना में कई तरह की तकनीकी और लापरवाही उजागर हो रही है. इसे देखते हुए कृषि विभाग ने हर साल जिला स्तर पर चार बार शिकायत व अनुश्रवण निवारण समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है. डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी. राज्य के सभी कृषि व अनुमंडल पदाधिकारियों को इ-केवाइसी का भी सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है. सरकार सभी लाभुकों के दस्तावेज का समीक्षा करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >