Good News: बिहार का ये रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में...

Bihar News: बिहार का बापूधाम रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल तेज़ी पकड़ चुकी है. स्टेशन के विकास के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है. प्रशासनिक तैयारियों के बाद जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे निर्माण कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी.

Bihar News: बिहार का ऐतिहासिक बापूधाम रेलवे स्टेशन अब जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होने जा रहा है. लंबे समय से अटकी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है. प्रशासनिक स्तर पर सभी ज़रूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अधिसूचना जारी करने की तैयारी चल रही है. जानकारी के मुताबिक स्टेशन के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए लगभग सात एकड़ भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है.

खेसरा पंजी का सत्यापन कार्य पूरा

भूमि अधिग्रहण को लेकर खेसरा पंजी का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है. साथ ही, सिक्स मैन कमेटी की जांच भी पूरी कर ली गई है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के अनुसार एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और दो से तीन महीने के अंदर रैयतों को मुआवजे का भुगतान शुरू किया जाएगा.

प्रत्येक प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

चार प्रमुख मौजा- बेलबनवा, तड़कुलवा, गोपालपुर और बलुआ इस अधिग्रहण से प्रभावित होंगे. इन क्षेत्रों में लगभग 200 से अधिक आवासीय घर मौजूद हैं, जिस कारण अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले बाधित हुई थी. लेकिन अब भूमि और भवन के मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा.

निर्माण कार्यों को जल्द मिलेगी गति

इस बीच, रेलवे अपनी मौजूदा भूमि पर पहले से ही निर्माण कार्य में जुटा है, लेकिन आवश्यक भूमि अधिग्रहण में देरी के चलते कुछ परियोजनाएं अटक गई थीं. अब जब अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्यों को नई गति मिलेगी और बापूधाम स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा सकेगा.

यह स्टेशन न सिर्फ ट्रेनों की संख्या और संरचना में उन्नति करेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा. स्थानीय लोगों को भी इससे बेहतर यात्री सुविधाएं और रोज़गार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है.

Also Read: ‘लालू यादव डरलौ ना, तेजस्वी ना डरतौ गे…’ पर थिरकीं बीमा भारती, वायरल वीडियो में दिखा RJD का चुनावी तेवर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >