Gen Z वोटर

VIDEO: 'हर बार पेपर लीक, हर बार प्रदर्शन' Gen Z वोट देकर बोले, अब होगा बदलाव...

बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प है. 20 साल से बीजेपी का गढ़ रही इस सीट पर पहली बार वोट करने वाले युवा बदलाव की बात कर रहे हैं. जानें Gen Z की क्या है राय.

बिहार की एक ऐसी सीट, जिसकी चर्चा सिर्फ पटना में नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रही है. यह है बांकीपुर विधानसभा सीट. पिछले करीब 20 वर्षों से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है और यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मजबूत गढ़ मानी जाती है. यहां की जनता लगातार बीजेपी को जीत दिलाती आई है.

लेकिन इस बार मुकाबला पहले जैसा नहीं दिख रहा. इस चुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री ने बांकीपुर की लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना दिया है. राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा तेज है और हर किसी की नजर इस हाई-प्रोफाइल सीट पर टिकी हुई है.

सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार बड़ी संख्या में Gen Z पहली बार मतदान करने वाले युवा भी चुनावी मैदान में वोटर के रूप में उतरे हैं. इन युवाओं का कहना है कि अब मुद्दों पर वोट होगा और वे बदलाव चाहते हैं.

आखिर बांकीपुर के युवा क्या सोचते हैं? क्या 20 साल पुराना राजनीतिक किला कायम रहेगा या इस बार इतिहास बदलेगा? देखिए, Gen Z वोटरों ने क्या कहा...


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >