तेजस्वी यादव ने आंदोलन में शामिल छात्रों के लिए किया ऐलान, बोले- अगर हमारी सरकार बनी तो उन्हें पेंशन देंगे

Bankipur By Election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोड शो के लिए निकल गए हैं. इससे पहले उन्होंने चुनाव में जीत के दावे के साथ-साथ सरकार को निशाने पर भी लिया. तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारियों पर किए गए एफआईआर को वापस लेने को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दिया था.

Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का आज अंतिम दिन है. ऐसे में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के कैंडिडेट रेखा गुप्ता के लिए रोड शो करने निकले. इससे पहले उन्होंने प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों के लिए ऐलान कर दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो छात्रों को पेंशन देंगे.

'जनता ने दबाव बनाया तब FIR वापस लिया'

रोड शो से पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, जनता सड़क पर उतरी. जब सरकार पर दबाव बना तब एफआईआर वापस लिया गया है. लेकिन अभी भी मांग है कि जिस तरह से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए एके-47 का इस्तेमाल किया, उस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए.

प्रदर्शनकारियों के लिए ऐलान

इतना ही नहीं, नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि जिस तरह से जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को सरकार पेंशन देती है. उसी तरह से जो भी छात्र, छात्र आंदोलन में जेल गए या घायल हुए हैं, उन्हें अगर कभी भी बिहार में हमारी सरकार बनी तो पेंशन देंगे. इस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में खास ऐलान किया.

चुनाव में जीत का किया दावा

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने जीत के दावे भी किए. तेजस्वी यादव ने कहा, निश्चित तौर पर हम लोग पूरे तरीके से चुनावी मैदान में मेहनत कर रहे हैं. जनता के बीच हैं और भाजपा से जनता बहुत गुस्से में है. हम लोग चुनाव जीतेंगे. सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं और लगातार जनता का जो प्यार है, वह हमें मिल रहा है.

पीएम मोदी को लेकर किया दावा

साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी दावा करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उपचुनाव को लेकर बिहार आने वाले थे. लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया. इस तरह से तेजस्वी यादव रोड शो से पहले पूरी तरह से एक्शन मोड में दिखे.

Also Read: बिहार के सभी जिलों में लगाए जायेंगे फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट, जानिए क्या है BSPHCL की तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >