Bankipur Voter List Check: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी से नीरज सिन्हा, राजद से रेखा गुप्ता और जन सुराज से प्रशांत किशोर चुनाव मैदान में हैं. SIR के बाद यह पहला विधानसभा उपचुनाव हो रहा है. ऐसे में कई मतदाता जानना चाहते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं और उनका मतदान केंद्र कहां है.
EPIC नंबर से ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है, तो सबसे आसान तरीका EPIC नंबर से नाम खोजने का है. इसके लिए निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं.
वहां Search by EPIC विकल्प चुनें. इसके बाद अपना वोटर आईडी नंबर, राज्य में बिहार चुनें और कैप्चा भरें. Search पर क्लिक करते ही आपकी पूरी वोटर जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी.
बिना वोटर आईडी नंबर भी खोज सकते हैं नाम
अगर आपके पास वोटर आईडी नंबर नहीं है, तब भी आप अपना नाम खोज सकते हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर Search by Details विकल्प चुनें. इसके बाद अपना नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, राज्य में बिहार, जिला और विधानसभा क्षेत्र में बांकीपुर चुनें. Search पर क्लिक करते ही अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी.
घर बैठे ऐसे जानें अपना पोलिंग बूथ
मतदान से पहले अपने पोलिंग बूथ की जानकारी होना जरूरी है. जब आप ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजते हैं, तो आपकी डिजिटल वोटर स्लिप में मतदान केंद्र का नाम और कमरा नंबर भी लिखा होता है. इससे आपको पता चल जाएगा कि वोट डालने के लिए किस बूथ पर जाना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
'Know Your Electoral Ecosystem' पोर्टल से भी मिलेगी जानकारी
मतदाता electoralsearch.eci.gov.in/pollingstation पर जाकर भी अपना पोलिंग बूथ खोज सकते हैं. यहां वोटर आईडी नंबर दर्ज करने पर मतदान केंद्र की लोकेशन, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का नाम और उनका संपर्क नंबर भी मिल जाएगा.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा. 3 अगस्त को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़की रोहिणी, तेजस्वी यादव बोले- कल तक रिहा करो वरना होगा आंदोलन
