बीएड पार्ट वन की आठ व 11 अगस्त की परीक्षा स्थगित, अब 13 व 14 को होगी

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने बीएड पार्ट वन के सत्र 2024-26 की आठ व 11 अगस्त की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है

पटना

. पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) ने बीएड पार्ट वन के सत्र 2024-26 की आठ व 11 अगस्त की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है. स्थगित की गयी परीक्षा की नयी तिथि भी जारी कर दी गयी है. आठ अगस्त की स्थगित परीक्षा 13 अगस्त व 11 अगस्त को स्थगित परीक्षा 14 अगस्त को आयोजित की जायेगी. बीएड सत्र 2024-26 के अतिरिक्त सभी घोषित परीक्षाएं अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम और पूर्व घोषित परीक्षा केंद्र पर ही होंगी. इसकी जानकारी पीपीयू परीक्षा नियंत्रक प्रो मनोज कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >