अवधेश नारायण ने संभाला कार्यकारी सभापति का पद

बिहार विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को कार्यकारी सभापति का पद संभाल लिया.

पटना . बिहार विधान परिषद के वरिष्ठ सदस्य अवधेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को कार्यकारी सभापति का पद संभाल लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. कार्यकारी सभापति बनने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, ऊर्जा मंत्रालय एवं योजना विभाग मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचेतक सतारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद सदस्य ललन सर्राफ, अजय कुमार सिंह, जीवन कुमार, कार्तिक कुमार, महेश्वर सिंह, विजय कुमार, बिहार विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >