Bihar Weather : बिहार में 6.7 डिग्री तापमान के साथ औरंगाबाद रहा सबसे ठंडा, जानें अन्य जिलों का हाल

Bihar Weather : मौसम विभाग द्वारा जारी दर्ज तापमान के अनुसार औरंगाबाद सबसे ठंडा रहा है. यहां 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जानिए पटना सहित अन्य जिलों का तापमान...

Bihar Weather : बिहार में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार जारी है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. आईएमडी के पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. दिन में धूप भी खिलेगी लेकिन सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा.

सबसे ठंडा रहा औरंगाबाद

मौसम विभाग द्वारा दर्ज किए गए तापमान के अनुसार औरंगाबाद सबसे ठंडा रहा. जहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह गया में दर्ज किया गया. गया का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान

  • भागलपुर: 11.0 डिग्री सेल्सियस
  • पूर्णिया: 11.7 डिग्री सेल्सियस
  • वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण): 11.2 डिग्री सेल्सियस
  • मुजफ्फरपुर: 12.7 डिग्री सेल्सियस
  • छपरा (सारण): 10.3 डिग्री सेल्सियस
  • दरभंगा: 13.0 डिग्री सेल्सियस
  • सुपौल: 12.4 डिग्री सेल्सियस
  • फारबिसगंज (अररिया): 12.0 डिग्री सेल्सियस
  • डेहरी (रोहतास): 11.0 डिग्री सेल्सियस
  • मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): 9.5 डिग्री सेल्सियस
  • शेखपुरा: 9.7 डिग्री सेल्सियस
  • गोपालगंज: 9.9 डिग्री सेल्सियस
  • मधेपुरा: 12.6 डिग्री सेल्सियस
  • जमुई: 10.2 डिग्री सेल्सियस
  • बक्सर: 10.4 डिग्री सेल्सियस
  • समस्तीपुर: 12.1 डिग्री सेल्सियस
  • वैशाली: 10.9 डिग्री सेल्सियस
  • बांका: 9.0 डिग्री सेल्सियस
  • राजगीर (नालंदा): 10.8 डिग्री सेल्सियस
  • जीरादेई (सिवान): 10.1 डिग्री सेल्सियस
  • पूसा (समस्तीपुर): 12.1 डिग्री सेल्सियस
  • अगवानपुर (सहरसा): 11.5 डिग्री सेल्सियस
  • किशनगंज: 10.0 डिग्री सेल्सियस
  • अरवल: 10.3 डिग्री सेल्सियस
  • बिक्रमगंज (रोहतास): 11.9 डिग्री सेल्सियस
  • मुंगेर: 11.7 डिग्री सेल्सियस
आने वाले 7 दिनों के तापमान का पूर्वानुमान

Also Read : Muzaffarpur: पत्नी फोन पर दूसरे से करती है बात, 2 साल पहले गई मायके अब तक नहीं लौटी… लोकोपायलट ने सुनाई आपबीती

अधिकांश जिलों में छाया रहेगा कुहासा

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 नॉट तक की गति वाली हवाओं के साथ पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव जारी है. इसके असर से बिहार के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है.

Also Read : बिहार को ‘लूटने’ के लिए पाकिस्तान से आते हैं हर दिन 600 कॉल, मैथिली समेत इन भाषाओं में ‘दुश्मन’ करते बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >