औरंगाबाद से बिहटा तक सफर होगा आसान, 3606 करोड़ की लागत से तैयार होगी नई रेल लाइन

Aurangabad Bihta Rail Line Project: औरंगाबाद-बिहटा रेल परियोजना अब जमीन पर उतरने जा रही है. 3606.42 करोड़ रुपये की इस योजना से कनेक्टिविटी मजबूत होगी. 117 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर 13 स्टेशन बनेंगे. इससे पटना आने-जाने में सहूलियत होगी.

Aurangabad Bihta Rail Line Project: औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन जल्द हकीकत बनने जा रही है. अगर जमीन अधिग्रहण का काम तय समय पर पूरा हो गया, तो अगले दो साल में इस रूट पर ट्रेनें चलने लगेंगी. यह परियोजना मगध क्षेत्र के लिए बहुत अहम मानी जा रही है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए इस रेल परियोजना की पूरी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात मिली है. इस परियोजना के लिए 3606.42 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

प्रोजेक्ट के बारे में जानिये

यह रेल लाइन कुल 117 किलोमीटर लंबी होगी और औरंगाबाद से बिहटा तक जाएगी. इसके लिए करीब 500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी. इस रूट पर कुल 13 नए स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को पटना आने-जाने में काफी सुविधा होगी.

रेलवे का सर्वे पूरा हो चुका है और अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीद है कि इस साल के अंत तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा.

तीन चरणों में काम पूरा होगा

परियोजना को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में औरंगाबाद से अनुग्रह नारायण रोड तक 14 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाएगा. यह काम अगले दो से तीन महीनों में शुरू हो सकता है. दूसरे चरण में अनुग्रह नारायण रोड से अरवल क्षेत्र तक और तीसरे चरण में बिहटा तक रेल लाइन तैयार की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कहां- कहां के लोगों को मिलेगा फायदा

इस रेल परियोजना से चार लोकसभा क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा. पाटलिपुत्र, जहानाबाद, काराकाट और औरंगाबाद क्षेत्र के करीब 75 लाख लोग इससे लाभान्वित होंगे. पालीगंज, बिक्रम, अरवल, ओबरा और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी.

अभी पटना और औरंगाबाद के बीच सीधी ट्रेन की सुविधा नहीं है. औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो चुका है. पहले चरण में औरंगाबाद प्रखंड के गांवों में प्रक्रिया चल रही है और इसकी निगरानी लगातार की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच तेजस्वी यादव का एक्शन, RJD छात्र इकाई भंग कर बनाया नया संगठन

नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, अब तेजस्वी बनाम बीजेपी का मुकाबला?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >