मसौढ़ी में विवाहिता पर खौलता हुआ पानी फेंकने का किया प्रयास, केस

दहेज को लेकर विवाहिता पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों ने खौलता पानी डाल मारने का असफल प्रयास किया. विवाहिता इससे जख्मी हो गयी.

मसौढ़ी. दहेज को लेकर विवाहिता पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों ने खौलता पानी डाल मारने का असफल प्रयास किया. विवाहिता इससे जख्मी हो गयी. बाद में मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है. विवाहिता विमल कुमारी ने थाने के छोटकी मसौढ़ी निवासी पति सुबोध पासवान, ननद सरोज देवी, पूजा देवी, सानु कुमारी एवं कोरवां निवासी संजीत पासवान आदि पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. नालंदा के कुबड़ा बिगहा के अरविन्द पासवान की पुत्री विमल कुमारी की शादी छह वर्ष पूर्व छोटकी मसौढ़ी के सुबोध कुमार से हुई थी. बाद में पति पैसे की मांग करने लगा. रविवार को पति व ननद ने विमल कुमारी पर खौलता गर्म पानी उड़ेल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >