Attack On Police: बिहार में फिर पुलिस टीम पर हमला, चार घायल, तोड़ी 4 गाड़ियां, खूब हुआ हंगामा

Attack On Police: बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हुआ. बाढ़ अनुमंडल में मद्य निषेध की टीम शराबियों को पकड़ने गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हीं पर हमला बोल दिया. इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. इसके साथ ही चार गाड़ियां भी तोड़ी गई.

Attack On Police: बिहार चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार एक्टिव है. इस बीच बुधवार को पुलिस टीम पर हमला किया गया. मामला बाढ़ अनुमंडल के गंजपर गांव से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, गांव में शराबियों को पकड़ने के लिये मद्य निषेध की टीम पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया. इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. इसके साथ ही चार गाड़ियां भी तोड़ दी.

शराबी को गिरफ्तार करने पर भड़का आक्रोश

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मद्य निषेध विभाग के पटना के इंस्पेक्टर इंचार्ज राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि हम लोग छह गाड़ियों से बख्तियारपुर के बाद अथमलगोला के रामनगर दियारा होते हुए स्टेट हाइवे से निकल रहे थे. गंजपर गांव के आस-पास कुछ शराबी हुड़दंग करते हुए देखे गये. इस पर टीम ने एक शराबी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया. इसके बाद वहां मौजूद सभी शराबी और आस-पास मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो गये.

पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर

इसके साथ ही गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर दनादन रोडे और पत्थर की बरसात कर दी. साथ ही साथ मद्य निषेध पुलिस की चार गाड़ियां तोड़ दी गयी. कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आयी है. जिनका इलाज सीएचसी अथमलगोला में किया गया. मद्य निषेध पुलिस के बयान पर अथमलगोला थाने में 14 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

गंजपर गांव के एक निवासी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में 14 नामजद सहित अन्य को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. मद्य निषेध विभाग द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर गंजपर निवासी सुखदेव कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो, बिहार चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से लगातार गश्ती की जा रही है. किसी भी तरह की गड़बड़ी पर एक्शन लिया जा रहा है. ऐसे में मद्य निषेध की टीम पर हमले से हड़कंप मच गया है.

Also Read: Patna Traffic Alert : कल बोरिंग रोड बंद, AN College में होगी काउंटिंग, कई रास्तों पर लगी रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >