Patna News: पटना के तारामंडल में बनेगा एस्ट्रो पार्क, बच्चे मॉडल के जरिए स्पेस और साइंस के बारे में जानेंगे

Patna News: एस्ट्रो पार्क में ब्रह्मांड से जुड़ी गतिविधियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जायेगा, जिससे बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को आसानी से जान सकेंगे. तारामंडल में शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. जिससे कई लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है. वे अब इस पार्क में अपना समय बिता सकेंगे.

Patna News: बिहार के बच्चों को अब ग्रह-नक्षत्र और ब्रह्मांड की दुनिया को समझना और आसान होगा. पटना स्थित आयकर गोलंबर के पास तारामंडल परिसर में एस्ट्रो पार्क बनाया जायेगा. इसमें साइंस को सरल और इंटरेक्टिव तरीके से समझने के लिए कई मॉड्यूल और प्रदर्शनी लगायी जायेगी. बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस पार्क को जुलाई तक शुरू करने की तैयारी है.

क्या है लक्ष्य

बिहार के दूरदराज इलाकों के बच्चों तक विज्ञान की रोशनी पहुंचाने के लिए मोबाइल साइंस बस की शुरुआत की जा रही है. यह बस गांव-गांव जाकर बच्चों को विज्ञान की जानकारी देगी. बस में दो प्रशिक्षित साइंस गाइड होंगे, जो स्थानीय स्कूलों में तीन दिन रुककर बच्चों को वैज्ञानिक प्रयोगों और सोच से परिचित करायेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नहीं खरीदना होगा कोई टिकट

इस पहल से न सिर्फ विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण छात्रों को भी बेहतर वैज्ञानिक अनुभव मिल सकेगा. मोबाइल बस में विज्ञान को समझने के लिए कोई टिकट नहीं खरीदना होगा. बस श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र से मंगायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहटा एयरपोर्ट पर आया लेटेस्ट अपडेट, पटना से सिर्फ 30 मिनट में पहुंच जायेंगे, कितना हुआ है काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >