पटना में ASI ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, एकता भवन के बैरक में मिली लाश

ASI Suicide News: राजधानी पटना में एक ASI ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. बता दें कि, गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में लाश मिली है. घटनास्थल पर सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत और FSL की टीम मौजूद है.

ASI Suicide News: राजधानी पटना में एक ASI ने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. बता दें कि, गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में लाश मिली है. घटनास्थल पर सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत और FSL की टीम मौजूद है. मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में की गई है. जो पुलिस लाइन में तैनात थे.

मिली जानकारी के अनुसार, अजीत सिंह भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव के निवासी थे. जहां बॉडी पड़ी है, वहां से सटे बहुत सारे बेड हैं. वहां एक छत के नीचे कई पुलिस कर्मी रहते हैं.

सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत भी मौके पर पहुंच जांच में जुटीं

घटना की सूचना मिलने पर गांधी मैदान थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पटना की सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत भी मौके पर पहुंच गई. सेंट्रल एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम इस घटना की जांच कर रही है. पटना पुलिस के वरीय पदाधिकारी भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि ASI अजीत सिंह ने आत्महत्या क्यों की. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

Also Read: औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिया में गिरने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

पुलिस लाइन में तैनात थे ASI अजीत

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई अजीत पुलिस लाइन में तैनात थे. वे भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव के निवासी थे. इस घटना की जांच गांधी मैदान पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी कर रही है. आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दी गई है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >