घर के 500 मीटर में कालाजार मरीजों की खोज करेंगी आशा

कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग कालाजार रोगियों की पहचान के लिए घर-घर खोजी अभियान चलाया जायेगा.

पटना:

कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग कालाजार रोगियों की पहचान के लिए घर-घर खोजी अभियान चलाया जायेगा. यह अभियान रोहतास, कैमूर, गया, औरंगाबाद, अरवल व जमुई जिलों को छोड़कर राज्य के शेष 32 जिलों में अभियान चलेगा. अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कालाजार वीएल, एचआइवी वीएल/पीकेडीएल (चमड़ी का कालाजार) के संभावित रोगियों की पहचान की जायेगी. इसको लेकर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्र जारी कर सभी 32 जिलों के जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को निर्देश दिया है. कालाजार प्रभावित जिलों में वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 एवं नवंबर 2025 तक में चिह्नित कालाजार मरीजों के घर के 500 मीटर की परिधि में 200 से 250 घरों में घर-घर कालाजार रोगी खोज अभियान दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में चलाया जायेगा. अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण में कालाजार के लक्षणों की पहचान, मरीजों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया व जांच एवं उपचार से संबंधित प्रोटोकॉल पर विशेष तौर पर जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >