संवाददाता, पटना
सीबीएसइ आर्यभट्ट गणित चैलेंज (एसीजी) स्टेज टू की तिथि बढ़ा दी गयी है. इससे पहले बोर्ड की ओर से 10 नवंबर की तिथि निर्धारित की गयी थी. लेकिन बोर्ड की ओर से स्कूलों को एक और मौका दिया है. स्टेज टू की परीक्षा के लिए जल्द ही बोर्ड की ओर से तिथि निर्धारित की जायेगी. स्टेज टू के लिए वहीं विद्यार्थी एलिजिबल होंगे, जिन्होंने स्टेज वन (स्कूल-स्तरीय प्रतियोगिता) में शीर्ष तीन में जगह बनायी है. स्टेज टू की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी. इस परीक्षा में प्रतिभागियों को एक घंटे का समय दिया जायेगा. स्टेज टू की परीक्षा में 40 अंकों के मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन पूछे जायेंगे. इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. प्रत्येक क्षेत्र के शीर्ष 100 विद्यार्थियों को योग्यता प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
