Arvind Kejriwal: जदयू MP ने अरविंद केजरीवाल को बताया सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, बोले- अगर कोई जेल गया होता तो…

Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना नदी के पानी में जहर मिला दिया है. उनके इस बयान को सभी दल के नेताओं ने गैरजिम्मेदाराना बताया है. अब जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने केजरीवाल पर निशाना साधा है.

Arvind Kejriwal: यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शुक्रवार को निशाना साधा. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को “देश की राजनीति का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा” करार दिया. संजय झा ने कहा, “हमने देश की राजनीति में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा नहीं देखा, जो व्यक्ति जेल जाता है और इस्तीफा नहीं देता है. बिहार में आप देखेंगे कि कोई अगर जेल गया तो उसने तुरंत इस्तीफा दिया. केजरीवाल अब यमुना को लेकर बयान दे रहे हैं. हम अपने राज्य से आते हैं, बिहार से आते हैं और जब कोई बिहार के बारे में बुरा बोलता है तो हमें दुख होता है और हम उसका विरोध करते हैं. सोचते हैं कि कैसे वे बोल रहे हैं? केजरीवाल हरियाणा से आते हैं और हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं. यह उनकी हताशा दिखा रहा है. दिल्ली की जनता ने ठान लिया है कि दिल्ली में एनडीए की सरकार बनानी है.”

केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत

संजय झा ने आगे कहा, “केजरीवाल को झूठ बोलने की आदत है. लोगों को गुमराह करने और फिर उससे बच निकलने की आदत है. उनकी झूठ बोलने की आदत इस बात से पता चलती है कि वह यमुना का पानी पीने के बाद भी जिंदा हैं. अगर यमुना नदी में जहर मिलाया होता तो वह आज जीवित नहीं होते. मैं इतने साल से दिल्ली में रह रहा हूं, यमुना का पानी पीता हूं, दिल्ली के लोग पानी पीते हैं. यह सिर्फ झूठ बोलने वाले लोग हैं.”

हरियाणा सीएम ने यमुना नदी का पानी पीने का वीडियो किया था जारी

अरविंद केजरीवाल के यमुना में जहर वाले बयान को लेकर अब दिल्ली की सीएम आतिशी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंग छिड़ गई थी. सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम नायब सैनी को टैग करते हुए पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पल्ला घाट साथ चलने को कहा था. हालांकि, हरियाणा के सीएम सैनी ने आतिशी का चैलेंज स्वीकार किया और अकेले ही पल्ला घाट पहुंचे, जिसका वीडियो खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया.

24 सेकंड के इस वीडियो में सीएम नायब सैनी यमुना नदी का पानी पीते हुए नजर आये. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया, हरियाणा की सीमा पर. आतिशी जी तो आई नहीं. कोई नया झूठ रच रही होंगी. झूठ के पांव नहीं होते. इसलिए आप-दा का झूठ चल नहीं पा रहा. दिल्ली की देवतुल्य जनता इन फरेबियों को पहचान चुकी है. 5 फरवरी को आप-दा के फरेब काल का अंत निश्चित है. दिल्ली के लोग हरियाणा के कपूत केजरीवाल को सजा देंगे क्योंकि हमारा भाईचारा सदियों से मजबूत है.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: ‘अब रानी के पेट से राजा नहीं पैदा होंगे, बल्कि…’, डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव को बताया सामंती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >