आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे दिन लगता रहा जाम, यात्री परेशान

आरा: पहले निकलने की होड़ में छोटे वाहनों के आरे-तिरछे खड़े होने होने के कारण आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे दिन जाम रहा. आरा के धरहरा से सकड्डी, झलकुनगर, कोइलवर पुल, सकडडी-नासरीगंज हाइवे पर चांदी चौक पर जाम में यात्रियों का बुरा हाल हो गया. पूरे दिन जाम का आलम रहा, जिससे वाहन घंटों जाम में फंसे रहे.

आरा: पहले निकलने की होड़ में छोटे वाहनों के आरे-तिरछे खड़े होने होने के कारण आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरे दिन जाम रहा. आरा के धरहरा से सकड्डी, झलकुनगर, कोइलवर पुल, सकडडी-नासरीगंज हाइवे पर चांदी चौक पर जाम में यात्रियों का बुरा हाल हो गया. पूरे दिन जाम का आलम रहा, जिससे वाहन घंटों जाम में फंसे रहे.

पुलिस एक तरफ से जाम हटाती तो अपने को वीवीआइपी कहने वाले छोटे वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर बीच में घुस जाते, जिससे यातायात दुरुस्त करने में लगे जवान को भारी परेशानी हुई. वहीं जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी हुई. जाम के कारण छोटे वाहन चालकों को धरहरा से जमीरा-चांदी-कोइलवर के रास्ते आगे भेजा गया, लेकिन पहले निकलने की होड़ में इस पथ पर भी जाम हो गया. इसके बाद कोइलवर व चांदी पुलिस लाइन से वाहनों को आगे भेजा. इधर सकड्डी, नासरीगंज व कोइलवर-छपरा हाइवे पर सहार से लेकर छपरा तक ट्रकों की कतार लगी रहीं. ट्रक 48 घंटे से लगातार एक जगह से टस से मस तक नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags
Ara

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >