कैंपस : यूजीसी नेट के लिए अब 15 तक करें आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं.

संवाददाता, पटना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई थी, जिसे बढ़ा कर 15 मई किया गया है. शुल्क 16 तक जमा कर सकते हैं. आवेदन में 18 से 20 मई तक सुधार कर सकते हैं. एनटीए ने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं. नेट का आयोजन 18 जून को ऑफलाइन मोड में होगा. सामान्य कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये, इडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रुपये और एसटी, एसटी व दिव्यांग कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को 375 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >