इंटर की कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए कल से करें आवेदन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 की कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए तिथि जारी कर दी है.

– 120 रुपये प्रति विषय का देना होगा शुल्क संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 की कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए तिथि जारी कर दी है. यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हों, तो वे अपने उस विषय की कॉपी की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन वेबसाइट intermediate.bsebscrutiny.com और biharboardonline.com पर एक से आठ अप्रैल तक जाकर कर सकते हैं. इसके लिए 120 रुपये प्रति विषय की दर से राशि जमा करानी होगी. समिति ने कहा है कि यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर के पृष्ठों के अंक मुख पुष्ठ पर अंकित नहीं हैं, तो उसमें सुधार किया जायेगा. दिये गये अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जायेगा. यदि कोई प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांक कर प्राप्तांक में सुधार किया जायेगा. स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या वहीं रह सकते हैं. यदि इंटर परीक्षा 2025 में अधिकतम दो विषयों में फेल कोई विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन किये जाने के साथ-साथ कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 में भी शामिल होते हैं और स्क्रूटनी के बाद प्राप्तांक के आधार पर वह परीक्षा में पास हो जाते हैं, तो उस विद्यार्थी का इंटर परीक्षा 2025 का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का परीक्षाफल.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >