पीयू में कल से व पीपीयू में 11 मई से स्नातक में दाखिले को आवेदन

पटना विश्वविद्यालय (पीयू) और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू हो जायेगी.

संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय (पीयू) और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया इस सप्ताह से शुरू हो जायेगी. पटना विवि में स्नातक में दाखिले के लिए नौ मई से समर्थ पोर्टल एक्टिव हो जायेगा. इच्छुक छात्रों को दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका 10 से 30 मई तक मिलेगा. वहीं पाटलिपुत्र विवि में स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरू होगा. विवि ने अभी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि जारी नहीं की है. बता दें कि इस बार राज्य भर के विवि को स्नातक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करना अनिवार्य है. पटना विवि और पाटलिपुत्र विवि भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से करेगा. पटना विवि ने प्रत्येक कॉलेज की जानकारी समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी है. इसमें प्रत्येक कॉलेज में विषयवार सीटों की संख्या दी गयी है, जिससे दाखिला लेने वाले छात्रों को विषय चयन करने में सुविधा होगी. इसमें हर कॉलेज के विषय और उसमें सीटों की जानकारी आरक्षण के मुताबिक रहेगी, जिससे छात्र आवेदन करने के पहले तमाम कॉलेज और विषयों को जान सकें. डीन छात्र कल्याण प्रो कमलेश्वर पंडित ने बताया कि समर्थ पोर्टल का लिंक विवि की वेबसाइट पर नौ मई को डाल दिया जायेगा. 10 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया जायेगा. आवेदन लेने के बाद दाखिले की प्रक्रिया मेधा सूची में होगी. पीयू में जून प्रथम सप्ताह में प्रथम मेधा सूची जारी की जायेगी. वहीं पीपीयू में भी मेधा सूची के आधार पर दाखिला लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anupam kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >