मैट्रिक कंपार्टमेंटल के लिए 16 व इंटर के लिए 15 तक भर सकते हैं परीक्षा फॉर्म

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक व इंटर विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है

संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक व इंटर विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है. इंटरमीडिएट (12वीं) की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन करने की नयी तिथि 15 अप्रैल है. वहीं, मैट्रिक (10वीं) की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 16 अप्रैल तक कर सकते हैं. इंटर विशेष परीक्षा व कंपार्टमेंटल के लिए आवेदन वेबसाइट https://biharboardonline.org या https://biharboardonline.com पर जाकर कर सकते हैं. मैट्रिक के लिए आवेदन वेबसाइट secondary.biharboardonline.com व https://biharboardonline.com पर जाकर कर सकते हैं. जो बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल नहीं कर पाये हैं या किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके थे, वे आवेदन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >