आइआइटी पटना में आज से अन्वेषा, 32 प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

आइआइटी पटना का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल-मैनेजमेंट फेस्ट अन्वेषा 2026 के आयोजन छह फरवरी से शुरू होगा.

पटना.

आइआइटी पटना का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल-मैनेजमेंट फेस्ट अन्वेषा 2026 के आयोजन छह फरवरी से शुरू होगा. कार्यक्रम छह से आठ फरवरी तक आयोजित किया जायेगा. यह अन्वेषा का 15वां संस्करण होगा. इस संबंध में आइआइटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने कहा कि अन्वेषा छात्रों और प्रतिभागियों के लिए रचनात्मकता और नवाचार दिखाने का एक बड़ा मंच बन चुका है. उन्होंने कहा कि अब इसकी लोकप्रियता केवल पटना या बिहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में इसकी पहचान बन गयी है. अन्वेषा 2026 की थीम पैलिंजनेसिस रिवरी रखी गयी है, जो पुनर्जन्म, कल्पनाशीलता और रचनात्मक पुनरुत्थान का प्रतीक है. इस वर्ष का आधिकारिक शुभंकर ईर्वन है, जो युवा ऊर्जा और नवाचार का प्रतिनिधित्व करता है. तीन दिवसीय महोत्सव में कुल 32 कार्यक्रम आयोजित होंगे. इनमें 27 ऑफलाइन और पांच ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शामिल हैं. कार्यक्रमों में टेक्नोलॉजी, कल्चर, मैनेजमेंट और क्रिएटिव आर्ट से जुड़े इवेंट होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >