पटना में गुस्साए लोगों ने सीएम के काफिले पर किया पथराव, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज, देखें Video

युवक की हत्या के बाद नाराज लोग पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी. गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया.

सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर कल पथराव हुआ था. इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में कुछ और लोगों की पहचान हुई है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. पटना के एसएसपी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार लोगों की पहचान कर लोगों की गिरफ्तारी करने की कार्रवाई चल रही है. बताया जा रहा है कि सोमवार को नीतीश कुमार गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले है.

 पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गये

सीएम तो हैलीकॉप्टर से गया जायेंगे, लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था. इधर, युवक की हत्या के बाद नाराज लोग पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी. गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया. इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गये. पथराव से कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर मिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >