अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल का आयोजन, देश-विदेश के पहलवान दिखायेंगे दम, भोज का भी इंतजाम

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह के गांव में आज इंटरनेशनल महादंगल का आयोजन होगा. इसमें देश ही नहीं बल्कि विदेश के पहलवान भी दमखम दिखायेंगे. यह आयोजन बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर किया जा रहा है.

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकलने के बाद से ही एक्टिव मोड में हैं. अब आज वे अपने गांव नदवां में इंटरनेशनल महादंगल का आयोजन करवाने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, इसमें बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं. सीएम नीतीश कुमार, उनके बेटे निशांत कुमार, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई नेताओं को निमंत्रण दिया गया है.

अनंत सिंह ने किया ये दावा

इसके साथ ही विधायक अनंत सिंह की ओर से यह भी दावा किया गया था कि इंटरनेशनल महादंगल में लाखों लोग शामिल हो सकते हैं. खास बात यह भी है कि आज (3 अप्रैल) यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों के पहलवान भी अपना दमखम दिखायेंगे. इसके अलावा यहां आने वाले लोगों के लिए भोज की भी तैयारी की गई है. अखाड़ा भी बनकर तैयार है.

इस वजह से किया जा रहा आयोजन

अनंत सिंह की ओर से यह आयोजन बाहुबली विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर किया जा रहा है. आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अनंत सिंह ने विवेका पहलवान को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही महादंगल के आयोजन की जानकारी भी दी. कहा जा रहा है कि यह इंटरनेशनल लेवल पर आयोजित किया जा रहा है कि ताकि पूरे विश्व में पहचान मिल सके.

विदेशों से इन पहलवानों के आने की चर्चा

जानकारी के मुताबिक, आज के इस महादंगल में जॉर्जिया से टेड्डू पहलवान आ सकते हैं. इसके अलावा ईरान के हामिद, इरफान और जलाल जैसे फेमस पहलवान भी आ सकते हैं. साथ ही बिहार के अलावा दूसरे राज्य जैसे कि महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी पहलवान पहुंचेंगे. ऐसे में यह आयोजन बेहद खास माना जा रहा है.

ऐसे थे विवेका पहलवान

विवेका पहलवान की बात करें तो, वे अपनी सख्त डेली रूटीन के लिए जाने जाते थे. उन्हें बिहार केसरी का खिताब भी मिला था. वे रोज हजारों दंड-बैठक लगाते थे. इतना ही नहीं, लगभग 10 किलोमीटर दौड़ते थे. ऐसे में आज उनकी पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया जा रहा है. अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद पहला बड़ा आयोजन करने वाले हैं.

Also Read: बिहार में जहरीले पेय पदार्थ पीने से 4 लोगों की मौत, पुलिस ने कई ठिकानों पर तेज की छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >