सोनू-मोनू केस में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली बेल, जानिए जेल से कब आएंगे बाहर

Anant Singh: बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है. सोनू-मोनू केस में पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है. कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके जल्द जेल से बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे समर्थकों में खुशी और सियासी हलकों में हलचल है.

Anant Singh: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. पंचमहला थाना कांड संख्या 5/2025, जिसे आम तौर पर “सोनू-मोनू केस” के नाम से जाना जाता है, उसमें हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. लंबे समय से इस केस में जेल में बंद अनंत सिंह की जमानत की खबर ने उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

एक-दो दिन में आ सकते हैं बाहर

सूत्रों की मानें तो पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेल ऑर्डर की कॉपी संबंधित जेल प्रशासन को जल्द भेजी जाएगी. इसके बाद आवश्यक ज़मानती प्रक्रियाएं पूरी होते ही अनंत सिंह की रिहाई हो सकती है. संभावना जताई जा रही है कि वे एक से दो दिनों के भीतर जेल से बाहर आ सकते हैं.

समर्थकों में खुशी, सियासी हलकों में हलचल

अनंत सिंह की जमानत की खबर सामने आने के साथ ही उनके समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया है. सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों द्वारा बधाइयों और स्वागत की तैयारियों के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं. मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों ने पटाखे भी फोड़े हैं और मिठाइयां बांटी हैं.

बिहार की सियासत में हलचल

दूसरी ओर, इस घटनाक्रम ने बिहार की सियासत में भी हलचल मचा दी है. चुनावी माहौल के मद्देनज़र अनंत सिंह की रिहाई को कई राजनीतिक विश्लेषक खासा अहम मान रहे हैं. पिछले कुछ महीनों में बिहार की राजनीति में जिस तरह से समीकरण बदले हैं, ऐसे में अनंत सिंह की सक्रियता कई राजनीतिक दलों के लिए मायने रख सकती है.

क्या है सोनू-मोनू केस?

पंचमहला थाना क्षेत्र में दर्ज 5/2025 केस यानी सोनू-मोनू केस को लेकर अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगे थे. इस केस में हत्या की साजिश और आपराधिक षड्यंत्र जैसे धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. हालांकि, अनंत सिंह लगातार इस मामले में खुद को निर्दोष बताते रहे हैं और इसे साजिश करार देते रहे हैं.

Also Read: तीन बार काटा गया, फिर भी जीवित है बोधिवृक्ष… जहां भगवान बुद्ध को मिला था ज्ञान, पढ़िए इसकी अद्भुत कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >