‘तेजस्वी क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं…’ विधानसभा के बाहर अनंत सिंह ने लालू के बेटे को दिया चैलेंज

Anant Singh On Tejashwi: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी माहौल गरमा गया, जब अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव को खुलेआम चुनौती दे डाली. वहीं सदन के भीतर सम्राट सरकार ने बहुमत साबित कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली.

Anant Singh On Tejashwi: बिहार की राजनीति में शक्ति परीक्षण सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होता, बल्कि बयानों की गूंज भी उतनी ही अहम होती है. विधानसभा में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला, जब बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला.

जैसे ही अनंत सिंह विधानसभा पहुंचे, मीडिया ने उन्हें घेर लिया. सवाल था- क्या फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव कोई बड़ा कदम उठाएंगे? इस पर अनंत सिंह ने अपनी खास शैली में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव क्या उखाड़ेंगे, यह हम भी देखते हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

‘छोटे सरकार’ का बेबाक अंदाज

अनंत सिंह, जिन्हें ‘छोटे सरकार’ के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने गाड़ी के भीतर से ही मीडिया से बात करते हुए साफ इशारा किया कि विपक्ष के पास संख्या बल नहीं है. उनके चेहरे की मुस्कान और बयान का लहजा यह बता रहा था कि एनडीए पूरी तरह आश्वस्त है. उन्होंने विपक्ष की रणनीति को ‘हवा-हवाई’ करार देते हुए यह संकेत दिया कि फ्लोर टेस्ट महज औपचारिकता बनकर रह जाएगा.

सदन में सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत

इधर विधानसभा के भीतर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बहुमत साबित कर दिया. विपक्ष ने वोटिंग की मांग नहीं की, जिसके बाद स्पीकर ने ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव को पारित घोषित कर दिया.

तेजस्वी का हमला, सम्राट का जवाब

बहस के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 से 30, फिर से नीतीश बोलकर बीजेपी ने नीतीश को फिनिश कर दिया. इस पर जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई हटा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि उनकी इच्छाशक्ति से ही आज मैं मुख्यमंत्री बना हूं.

Also Read: ‘अगर मैं नाबालिग होता तो जेल में क्यों रखा जाता?’ सम्राट चौधरी ने उम्र, एफिडेविट और नाम पर विपक्ष को खूब सुनाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >