ओएलएक्स पर पर आइफोन बेचने का दिया विज्ञापन और खरीदने पहुंचे युवक से छीन लिया फोन

अशोक राजपथ कुनकुन सिंह लेन में रहने वाले कमर रईस के साथ कुछ बदमाशों ने आनंदपुरी मनोरमा अपार्टमेंट गली इलाके में मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया.

संवाददाता, पटना अशोक राजपथ कुनकुन सिंह लेन में रहने वाले कमर रईस के साथ कुछ बदमाशों ने आनंदपुरी मनोरमा अपार्टमेंट गली इलाके में मारपीट की और मोबाइल फोन छीन लिया. हालांकि कमर का दोस्त मो वारीस व रशीद तुरंत ही अपने साथ डायल 112 की टीम को लेकर पहुंच गये. हालांकि सभी बदमाश भाग गये, लेकिन राजापुर का रहने वाला बदमाश उज्जवल कुमार पकड़ा गया. साथ ही पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है. कमर के बयान पर बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उज्जवल को जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि उज्जवल व अन्य ने ओएलएक्स पर एक आइफोन बेचने का विज्ञापन दिया था. उस फोन को खरीदने के लिए कमर ने इन लोगों से संपर्क किया और बताये गये एड्रेस राजापुर पुल पर अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया. इस दौरान कमर को आइफोन पसंद आ गया और उसने चार्जर की मांग की. इसके बाद उसे वे लोग आनंदपुरी मनोरमा अपार्टमेंट की गली में ले गये और मारपीट का मोबाइल फोन छीन लिया. लेकिन कमर के दोस्त पुलिस को लेकर पहुंच गये. इसके बाद मौके पर उज्जवल पकड़ा गया और अन्य निकल भागने में सफल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >