बिहार के विकास की कहानी किताब में उतरी, मंत्री संजय टाइगर को भेंट की गई अमलेश राजू की ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’

Bihar News: पटना में एक खास मौके पर बिहार के विकास की कहानी को शब्दों में पिरोती पुस्तक भेंट की गई. वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की किताब ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ युवा रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री संजय सिंह टाइगर को सौंपी गई, जिसमें बदलते बिहार की झलक दिखाई गई है.

Bihar News: वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू द्वारा लिखित पुस्तक ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ रविवार को बिहार सरकार के युवा रोजगार और कौशल विकास मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर को भेंट की गई. यह पुस्तक बिहार के पिछले दो दशकों में हुए विकास को केंद्र में रखकर लिखी गई है. जिसमें राजधानी पटना में बने मरीन ड्राइव को प्रतीक बनाकर राज्य के बदलते स्वरूप को प्रस्तुत किया गया है.

यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार अमलेश राजू की लेखनी का परिणाम है. पुस्तक के माध्यम से लेखक ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि किस तरह बुनियादी ढांचे, सड़कों, संपर्क और शहरी विकास के जरिए बिहार ने बीते वर्षों में अपनी पहचान बदली है.

विकास की तस्वीर को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास

पुस्तक भेंट किए जाने के दौरान मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि ‘नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव’ के बहाने बिहार के विकास को सामने लाने की यह एक सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि आज बिहार हर दिशा में आगे बढ़ रहा है और मरीन ड्राइव जैसे प्रोजेक्ट इस बदलाव के प्रतीक हैं. उन्होंने लेखक के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की किताबें राज्य के विकास की कहानी को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं.

कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ. संजय मयूख, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और तरारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके कौशल विद्यार्थी भी मौजूद थे. सभी ने पुस्तक को बिहार के विकास को समझने का एक सकारात्मक दस्तावेज बताया.

मरीन ड्राइव के बहाने बदलते बिहार की कहानी

पुस्तक में मरीन ड्राइव को सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि बदलते बिहार की सोच, योजना और कार्यान्वयन का प्रतीक बताया गया है. यह पुस्तक पाठकों को यह समझाने का प्रयास करती है कि किस तरह योजनाबद्ध विकास से बिहार नई दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Also Read: बिहार में तिलक से पहले एक ही घर से उठी 4 अर्थी, सड़क हादसे में गई 10 लोगों की जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >